बड़ी खबर: भिलाई के वेलनेस स्पा सेंटर में देह व्यापार का खुलासा, मैनेजर-महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

  भिलाईनगर। जुनवानी स्थित ली वेलनेस स्पा सेंटर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। स्मृतिनगर पुलिस की कार्रवाई में स्पा सेंटर मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से करीब 4 लाख रुपये कीमत के 19 मोबाइल फोन और 1,900 रुपये नकद समेत आपत्तिजनक सामग्री और अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि जुनवानी के ली वेलनेस स्पा सेंटर में देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सेंटर में दबिश दी। जांच में सामने आया कि मैनेजर तनय […]