Close

आज का इतिहास 11 अगस्त : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी खुदीराम बोस को 11 अगस्त 1908 को फांसी दे दी गई

देश की आजादी की लड़ाई में कुछ नौजवानों का बलिदान इतना उद्वेलित करने वाला था कि उसने पूरे देश में स्वतंत्रता संग्राम का रूख बदलकर रख दिया। इनमें एक नाम खुदीराम बोस का है, जिन्हें 11 अगस्त 1908 को फांसी दे दी गई। उस समय उनकी उम्र महज 18 साल कुछ महीने थी। अंग्रेज सरकार उनकी निडरता और वीरता से इस कदर आतंकित थी कि उनकी कम उम्र के बावजूद उन्हें फांसी की सजा सुनाई गई। यह बालक हाथ में गीता लेकर ख़ुशी-ख़ुशी फांसी चढ़ गया। खुदीराम की लोकप्रियता का यह आलम था कि उनको फांसी दिए जाने के बाद बंगाल के जुलाहे एक खास किस्म की धोती बुनने लगे, जिसकी किनारी पर खुदीराम लिखा होता था और बंगाल के नौजवान बड़े गर्व से वह धोती पहनकर आजादी की लड़ाई में कूद पड़े।

11 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of August 11
० अलाउद्दीन हसन गंगू ने 1347 में राजसी सत्ता हासिल की और बहमनी वंश की स्थापना की।
० कंबोडिया 1863 में फ्रांस का संरक्षित देश बना।
० क्रांतिकारी खुदीराम बोस को 1908 को फांसी दी गई।
० फ्रांस ने 19।4 में ऑस्ट्रिया और हंगरी पर आक्रमण की घोषणा की।
० पॉलैंड से यहूदियों को 1914 में निकाला गया।
० पर्शिया और इराक के बीच 1929 में मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
० ब्रिटेन के पोर्टलैंड बंदरगाह पर जर्मनी ने 1940 में हवाई हमला किया।
० अमेरिका ने 1944 में सुमात्रा द्वीप समूह के पालेमबेंग क्षेत्र पर हवाई हमला किया।
० लंदन में समर ओलंपिक की शुरुआत 1948 में हुई।
० अफ्रीकी देश चाड़ ने 1960 में फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की।
० दादर नगर हवेली का भारत में 1961 को विलय हुआ और इसे केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया।
० दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन मे 1976 को हुए दंगो में 17 लोग मारे गए।
० तत्कालीन सोवियत रूस ने 1984 में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
० खुदीराम बोस जिन्हें 11 अगस्त 1908 को फांसी दे दी गई.
० रोनाल्ड रीगन 1985 में अमेरिका के राष्ट्रपति बने।
० यूरोप और एशिया में सदी का अंतिम सूर्यग्रहण 1999 में दिखा।
० फिजी के विद्रोही नेता जार्ज स्पेट के ख़िलाफ़ 2000 में देशद्रोह का मुकदमा चलाने का निर्णय लिया।
० उत्तर अटलांटिक संधि संगठन नाटो ने 2003 में अफगानिस्तान में शांति बल की कमान संभाली।
० पाकिस्तान ने 2006 में तीसरी अगोस्टा 90बी श्रेणी की पनडुब्बी का जलावतरण किया।
० मोहम्मद हामिद अंसारी 2007 में भारत के 13वें उपराष्ट्रपति बने।
० एकीकृत इस्पात मैन्युफैक्चरर्स गोदावरी पावर एण्ड इस्पात ने 2008 में छत्तीसगढ़ सरकार के साथ 1570 करोड़ रुपये के एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये।
० पाउल कागमे रवांडा के नये राष्ट्रपति 2010 में बने।
० ईरान के तबरीज और अहार में 2012 को हुए भूकंप से 153 लोग मारे गए और करीब 1300 लोग घायल हुए।
० बांग्लादेश में एक मस्जिद में 2012 को बिजली गिरने से 13 लोगों की मौत हुई।
० पाकिस्तान के काबुल में 2013 को आए बाढ़ से 22 लोग मरे।

11 अगस्त को जन्मे व्यक्ति – Born on 11 August
० दुनिया में जिमनास्‍टिक्‍स की नींव रखने वाले जर्मन शिक्षक फ्रेडरिक लुडविग का जन्म 1778 को हुआ था।
० पश्चिम भारतीय क्रिकेटर आर्ची विलेस का जन्म 1892 को हुआ था।
० भारतीय संगीत जगत के ऐसे मनीषी लालमणि मिश्र का जन्म 1924 को हुआ था।
० लघु कथा लेखक, मलयाली भारतीय फ़िल्म निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक जॉन अब्राहम का जन्म 1937 को हुआ था।
० भारतीय रिज़र्व बैंक के बाइसवें गवर्नर डी. सुब्बाराव का जन्म 1949 को हुआ था।
० भारतीय क्रिकेटर यशपाल शर्मा का जन्म 1954 को हुआ था।
० भारतीय क्रिकेटर एम. वी. नरसिम्हा राव का जन्म 1954 को हुआ था।
० भारतीय क्रिकेटर अंजू जैन का जन्म 1974 को हुआ था।

11 अगस्त को हुए निधन – Died on 11 August
० भारतीय स्वतंत्रता सेनानी शहीद खुदीराम बोस को फांसी 1908 को दिया गया था।
० हिन्दी के प्रसिद्ध पत्रकार, समीक्षक, साहित्यकार, आलोचक तथा सम्पादक नंददुलारे वाजपेयी का निधन 1967 को हुआ था।
० अभिनेता पी. जयराज का निधन 2000 को हुआ था।
० चीनी कम्प्यूटर उद्योग के पितामह चेन चुनशियान का निधन 2004 को हुआ था।
० ब्रिटेन की महान संगीतज्ञ एन्थनी विल्सन का निधन 2007 को हुआ था।

scroll to top