Close

अमेरिका में उप-राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस का चेन्नई से है रिश्ता

अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी ने कमला हैरिस को अपना उम्मीदवार चुना।  डेमोक्रेटिक पार्टी के इस फैसले से जहां पूरी दुनिया तरह खुश है वहीं कमला हैरिस ने इस पद को हासिल करके एक इतिहास रच दिया है। दरअसल कमला हैरिस अमेरिका की तरफ से पहली इकलौती अश्वेत महिला हैं, जो अमेरिका के उपराष्ट्रपति के चुनाव मैदान में हैं, वो अब राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन की सहयोगी होंगी। इसके साथ ही कमला हैरिस उपराष्ट्रपति का टिकट पाने वाली पहली एशियन-अमेरिकन महिला भी हैं।

कमला हैरिस भारतीय मूल से आती हैं और उनकी मां चेन्नई की रहने वाली थी। कमला हैरिस की मां श्यामा गोपालन एक कैंसर रिसर्चर थीं, जिनका 2009 में निधन हो गया था, वहीं उनके पिता डोनाल्ड हैरिस जमैकन हैं और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। कमला के पिता आज भी जमाइका में रहते हैं।  कमला की एक छोटी बहन भी हैं माया हैरिस।  माया हैरिस साल 2016 में हिलेरी क्लिंटन के प्रचार अभियान का हिस्सा थीं।

ऐसा रह है कमला का सफर

कमला हैरिस का जन्म ऑकलैंड में हुआ और वहीं से उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा ली।  कमला ने आगे की पढ़ाई के लिए हावर्ड यूनिवर्सिटी को चुना और वहां से अपनी उच्च शिक्षा हासिल की।  इसके बाद की पढ़ाई के लिए कमला कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी गई और वहीं से अपनी कानून की पढ़ाई पूरी की।

अटॉर्नी जनरल से उपराष्ट्रपति तक का सफर

कमला करीब 2 साल तक कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल रह चुकी हैं।  कमला इस पद पर काबिज होने वाली पहली महिला और पहली अफ्रीकी-अमरीकी थीं।  कमला 2017 में सांसद बनीं और अब उपराष्ट्रपति पद का टिकट पाने वालीं पहली एशियाई-अमेरिकी बन गई हैं।  हैरिस उपराष्ट्रपति बन जाती हैं, तो वह इस पद पर काबिज होने वाली अमेरिका की पहली महिला होंगी और देश की पहली भारतीय-अमेरिकी और अफ्रीकी उपराष्ट्रपति होंगी।  वह अमेरिका के कैलिफोर्निया की सीनेटर हैं।  हैरिस पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को अपना आदर्श  बताती हैं।

scroll to top