Close

दुबई में मनवाया प्रतिभा का लोहा- छत्तीसगढ़ की नन्हीं परी रिद्धी जिजेश ने जीता जिम्नास्टिक में स्वर्ण, रजत और कांस्य

रायपुर। जिम्नास्टेक्स दुबई में संयुक्त राष्ट्र अमेरिका स्तर-2 जूनियर जिमनास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जहां छत्तीसगढ़ की नन्हीं बेटी रिद्धी जिजेश ने भागीदारी देकर जिम्नास्टिक में शानदार प्रस्तुति से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

केवल सात साल की नन्हीं परी रिद्धी ने तीन मैडल जीत कर छत्तीसगढ़, रायपुर को गौरवान्वित किया है। उन्होंने क्रमशः वोल्ट, फ्लोर, बार और बीम में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल किया है।

बता दें कि रिद्धी जिजेश वर्तमान में दुबई में रहकर महज 3 साल की उम्र से जिम्नास्टिक का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। रिद्धी जिजेश कलात्मक जिमनास्टिक में ओलंपिक पद जीतने का लक्ष्य रखा है।

साथ ही रिद्धी जिजेश ने जंप रोप में कम समय में अधिकत्तम संख्या में जंप करने पर ‘‘इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड’’ में अपना नाम इन्द्राज कर लिया है। रायपुर में जन्मी रिद्धी जिजेश, श्री जिजेश व पूजा की पुत्री व गायत्री नगर, रायपुर निवासी सेवानिवृत्त कार्यपालक अभियंता एन. राजा की नातिन हैं।

scroll to top