#प्रदेश

स्वतंत्रता दिवस पर लोकभवन में सजा स्वागत समारोह, शामिल हुईं प्रदेश की जानी-मानी हस्तियां

Advertisement Carousel

0 राज्यपाल रमेन डेका ने दी शुभकामनाएं, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दी बधाई

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार शाम लोकभवन में ‘स्वागत समारोह’ का आयोजन किया गया। समारोह में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों, जनप्रतिनिधियों, शहीदों के परिजनों, वीरता पुरस्कार से सम्मानित पुलिस अधिकारियों और उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों ने हिस्सा लिया।

राज्यपाल रमेन डेका ने समारोह में उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर प्रथम महिला रानी डेका काकोटी भी मौजूद रहीं।

जनप्रतिनिधियों और विशिष्ट हस्तियों की मौजूदगी

समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री टंकराम वर्मा, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

विधायक पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी और अनुज शर्मा, छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू समेत अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भी समारोह में शिरकत की।

पद्मश्री सम्मानित हस्तियां भी हुईं शामिल

समारोह में पद्मश्री से सम्मानित भारतीबंधु, डॉ. राधेश्याम बारले और उषा बारले सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद रहीं। इसके अलावा शहीदों के परिजन, वीरता पुरस्कार से सम्मानित पुलिस अधिकारी, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियां और ब्रह्मकुमारी बहनें भी समारोह में शामिल हुईं।

देशभक्ति के रंग में रंगा समारोह

स्वागत समारोह में देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने समारोह में देशप्रेम और उत्साह का माहौल बना दिया।

समारोह में मुख्य सचिव विकास शील, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू और मनोज पिंगुआ, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह समेत वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा सेना के वरिष्ठ अधिकारी, विश्वविद्यालयों के कुलपति, प्रेस-मीडिया कर्मी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने भी समारोह में हिस्सा लिया।