#प्रदेश

IGKV में परीक्षा से पहले पेपर लीक का मामला : B.Sc. का पेपर रद्द, 5 सदस्यीय जांच कमेटी गठित

Advertisement Carousel

 

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में B.Sc. द्वितीय वर्ष के Pest Management in Crops and Stored Grains-I (AENT 221) विषय का प्रश्नपत्र लीक होने की शिकायत के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। शिकायत मिलते ही संबंधित परीक्षा को तत्काल रद्द कर दिया गया है।

कवर्धा से मिली शिकायत के बाद कार्रवाई

विश्वविद्यालय प्रशासन को कवर्धा से प्रश्नपत्र लीक होने की शिकायत मिली थी। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया।

जांच के लिए 5 सदस्यीय कमेटी

मामले की जांच के लिए विश्वविद्यालय ने पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति को एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

28 कॉलेजों में भेजा जाता है प्रश्नपत्र

कुलसचिव डॉ. कपिल देव दीपक के मुताबिक, संबंधित विषय का प्रश्नपत्र रायपुर में तैयार किया जाता है और इसके बाद प्रदेश के 28 कॉलेजों में भेजा जाता है। पेपर लीक की शिकायत के बाद अब पूरे मामले की जांच की जा रही है।

रद्द परीक्षा दोबारा होगी

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रद्द की गई परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। नई परीक्षा की तारीख बाद में अलग से जारी की जाएगी।