छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बड़ा एक्शन: ACB केस में उपनिरीक्षक सस्पेंड, दो को शो-कॉज नोटिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ के आबकारी विभाग में अनियमितताओं के मामलों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के आबकारी उपनिरीक्षक संतोष कुमार नारंग को ACB में मामला दर्ज होने के बाद निलंबित कर दिया गया है। वहीं, ओवररेट और शराब की बिक्री से जुड़ी शिकायतों के मामले में दो आबकारी उपनिरीक्षकों को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है।आबकारी आयुक्त ने संतोष कुमार नारंग के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो में मामला दर्ज होने के बाद निलंबन की कार्रवाई की है।
आशाराम शाक्य को 7 दिन में जवाब देने का निर्देश
तत्कालीन डीईओ कार्यालय बालोद में पदस्थ आबकारी उपनिरीक्षक आशाराम शाक्य को ग्राम अरकार में जब्त शराब की पेटियों में मिले होलोग्राम की जांच के बाद शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है। जांच में निर्धारित सीमा से अधिक मात्रा में थोक शराब बिक्री किए जाने की बात सामने आई। उन्हें 7 दिनों के भीतर जवाब-दावा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
ओवररेट बिक्री की शिकायत पर पी. माधव राव को नोटिस
वहीं, तत्कालीन जिला बलौदाबाजार आबकारी कार्यालय में पदस्थ उपनिरीक्षक पी. माधव राव के खिलाफ विदेशी मदिरा दुकान के काउंटर पर निर्धारित दर से अधिक कीमत पर शराब बेचने की शिकायत मिली थी। मामले में उन्हें भी 7 दिनों के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया गया है।आबकारी विभाग की इस कार्रवाई के बाद विभागीय स्तर पर हड़कंप मचा हुआ है।




