#राष्ट्रीय

पैलेट गन मामले में राहुल गांधी का बड़ा एक्शन: डीसीपी ऑफिस पहुंचे,कार्रवाई नहीं हुई तो धरने पर बैठे

Advertisement Carousel

० घायल छात्र के मामले में FIR की मांग, पुलिस ने संसद मार्ग पर की बैरिकेडिंग

नई दिल्ली। दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से घायल होने के मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन स्थित डीसीपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने डीसीपी से मुलाकात कर मामले में कार्रवाई और FIR दर्ज करने की मांग की।

डीसीपी से मुलाकात के बाद धरने पर बैठे राहुल गांधी

राहुल गांधी ने घायल छात्र का हवाला देते हुए पूरे मामले में कार्रवाई की मांग की। हालांकि, डीसीपी कार्यालय से बाहर आने के बाद उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद राहुल गांधी डीसीपी कार्यालय के बाहर ही धरने पर बैठ गए।इस दौरान उनके साथ साहिल लोहचब भी मौजूद रहे।

FIR दर्ज करने की मांग

जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी ने पुलिस अधिकारियों से पैलेट गन मामले में FIR दर्ज करने की मांग की है। उनका कहना है कि प्रदर्शन के दौरान घायल हुए युवाओं के मामले में कार्रवाई होनी चाहिए।

संसद मार्ग पर बैरिकेडिंग

राहुल गांधी के धरने को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन कनॉट प्लेस से संसद मार्ग थाने की ओर जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग कर दी है। वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगाई गई है।

प्रदर्शन में तीन युवक हुए थे घायल

बताया गया कि 20 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान तीन युवक घायल हुए थे। तीनों को इलाज के लिए आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अगले दिन उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।

पुलिस इन युवाओं की पहचान और उनके छात्र होने से जुड़े पहलुओं की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। मामले को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।