Close

जया वर्मा रेलवे बोर्ड की नई अध्यक्ष, रेल मंत्रालय के 105 साल पुराने इतिहास में यह पद संभालने वाली पहली महिला बनी

नेशनल न्यूज़। केंद्र सरकार ने गुरुवार 31 अगस्त को जया वर्मा सिन्हा को रेलवे बोर्ड का सीईओ और अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही वह रेल मंत्रालय के 105 साल पुराने इतिहास में यह पद संभालने वाली पहली महिला बन गईं। जया वर्मा सिन्हा इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा हैं। जया वर्मा सिन्हा 1 सितंबर 2023 को पदभार ग्रहण करेंगी। वे अनिल कुमार लाहोटी की जगह लेंगी। वे फिलहाल वे रेलवे बोर्ड में ऑपरेशन और बिजनेस डेवलपमेंट की सदस्य हैं।

लाहोटी की जगह नया चेयरमैन बनाने के लिए रेलवे ने चार लोगों का एक पैनल बनाया था। इसी पैनल ने जया वर्मा को नया चेयरमैन बनाने पर सहमति दी। जया 31 अगस्त 2024 तक पद पर रहेंगी।

ओडिशा के कोरोमंडल एक्सप्रेस हादसे के समय जया ने सरकार को घटना की पूरी जानकारी दी थी। उन्होंने पीएमओ में इस घटना का पावर प्रेजेंटेशन भी दिया था। इस हादसे के दौरान जया वर्मा के काम की बहुत तारीफ की गई थी।

scroll to top