Close

संयुक्त अभियंता आयोजन समिति 15 सितंबर को करेंगे अभियंता दिवस का आयोजन

रायपुर। संयुक्त अभियंता आयोजन समिति द्वारा 15 सितंबर को महान अभियंता भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर अभियंता दिवस का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी संयुक्त अभियंता आयोजन समिति के प्रभारी इंजीनियर पी के खरे ने दी है।

श्री खरे ने बताया कि सिविल लाइन सर्किट हाउस चौक स्थित विश्वेश्वरैया जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। अभियंता दिवस पर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए इंजीनियरों का सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर इंजीनियर आफ डी ईयर -2023 का सम्मान भी प्रदान किया जाएगा। इसके लिए 11 सितंबर तक प्रविष्ठियां बुलाई गई हैं। श्री खरे ने बताया कि अभियंता दिवस का दिवस का मुख्य कार्यक्रम 15 सितंबर को निरंजन धर्मशाला में शाम सात बजे से प्रारंभ होगा। इस कार्यक्रम में सरकारी विभागों के साथ निजी संस्थानों में कार्यरत इंजीनियर भी हिस्सा लेंगे।

scroll to top