Close

सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील मर्डर :पति ने हत्या के बाद 24 घंटे तक स्टोर रूम में छिपा रखा था शव

नेशनल न्यूज़। दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 30 स्थित D-40 कोठी में सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील की लाश मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने आरोपी पति को पकड़ लिया है। आरोपी ने पूछताछ में चौंकने वाला खुलासा किया है। आरोपी हत्या के बाद कोठी के स्टोर रूम में छिपकर बैठा था। करीब 24 घंटे तक वहीं छिपा रहा। पुलिस ने देर रात तीन बजे उसे वहां से निकाला और हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो मामले का खुलासा हुआ।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट की 61 वर्षीय महिला वकील रेणु सिन्हा का शव रविवार शाम नोएडा स्थित घर के बाथरूम में संदिग्ध हालात में मिला। उनके सिर पर चोट के निशान मिले थे। भाई की सूचना पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

भाई ने आशंका जताते हुए पुलिस को शिकायत दी थी कि रेणु की हत्या उसके पति ने की है। घटना के बाद से ही पति नितिन नाथ सिन्हा फरार हो गया था। बिहार के पटना की रहने वाली रेणु पति के साथ सेक्टर 30 में रहती थीं। वह कैंसर से पीड़ित थीं। उनका बेटा अमेरिका में रहता है। रेणु दो दिन से भाई का फोन नहीं उठा रही थी। तब भाई ने कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस को इसकी सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुसी। वॉशरूम में वकील का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने भी शुरुआती जांच में ज्यादा खून बहने से मौत होने की आशंका जताई थी। वहीं, परिजनों ने भी रेणु के पति पर हत्या का आरोप लगाया था।
पुलिस जांच में पता चला है कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर नहीं था। आशंका है, वारदात के बाद नितिन डीवीआर निकालकर ले गया। पुलिस अब कोठी के आसपास लगे कैमरों की फुटेज देख रही है।

बता दें कि नोएडा के सेक्टर-30 निवासी वकील रेणू सिन्हा (61) के दो दिन से फोन नहीं उठाने पर भाई को अनहोनी की आशंका हुई। रविवार को उन्होंने पुलिस को सूचना दी। रेणू के भाई के सामने पुलिस दरवाजा तोड़कर घर में घुसी तो वॉशरूम में महिला का शव मिला। पुलिस ने इसका वीडियो भी बनाया है।

प्राथमिक जांच में लग रहा है कि वॉशरूम में धक्का दिया गया था। रेणू सेक्टर के डी ब्लॉक स्थित कोठी में पति नितिन नाथ सिन्हा के साथ रहती थीं। अमेरिका में रहने वाला उनका बेटा साल में एक से दो बार भारत आता है। दो दिन से फोन नहीं उठने के बाद रेणू के भाई उनके घर पहुंच गए।

घर में ताला लगा था और लाइट जल रही थी। अनहोनी की आशंका जताते हुए उन्होंने पुलिस को सूचना दी। रेणू के भाई का आरोप है कि उनका जीजा नितिन बहन को परेशान करता था। उन्होंने जीजा पर ही हत्या की आशंका जताई है।

पति-पत्नी में रहता था मनमुटाव
पुलिस को पड़ोसियों से पता चला कि पति-पत्नी में मनमुटाव रहता था। कई बार झगड़े हुए हैं। अमेरिका से आने पर बेटा पिता से बात नहीं करता था। पड़ोसियों के मुताबिक, घर में दोनों अलग-अलग रहते थे। घटना के बाद से पति का भी कुछ पता नहीं है।

शव एक से दो दिन पुराना होने की बात कही जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। रेणू के भाई ने पुलिस को बताया कि जब उसने जीजा को कॉल की तो उसने खुद को लोदी रोड, दिल्ली में होने की बात कही। इसके बाद से उसका नंबर बंद आ रहा है।

scroll to top