#प्रदेश

CG Weather : छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन बारिश का दौर, आज कई जिलों में भारी बारिश-वज्रपात का अलर्ट; जानें 12 से 16 सितंबर तक मौसम का हाल

Advertisement Carousel

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय है और इसका असर अगले पांच दिनों तक प्रदेश के मौसम पर दिखाई देगा। मौसम विभाग ने 12 और 13 सितंबर को बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। वहीं 14 से 16 सितंबर तक भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है।

12 सितंबर: बारिश के साथ भारी वर्षा और वज्रपात का अलर्ट

आज प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

13 सितंबर: आकाशीय बिजली को लेकर सतर्क रहें

13 सितंबर को भी प्रदेश के अनेक स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ वज्रपात हो सकता है। इस दिन भी मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

14 सितंबर: बारिश जारी रहेगी

14 सितंबर को प्रदेश के अनेक हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। हालांकि इस दिन के लिए मौसम विभाग ने किसी विशेष चेतावनी की घोषणा नहीं की है।

15-16 सितंबर: कुछ इलाकों में बरसेंगे बादल

15 सितंबर को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 16 सितंबर को भी कुछ हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। दोनों दिनों के लिए फिलहाल कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।

मौसम विभाग की लोगों से अपील

मौसम विभाग ने गरज-चमक और वज्रपात के दौरान लोगों को खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी है। बारिश के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने और मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखने की अपील की गई है।