#प्रदेश

Gandhi Jayanti 2026: राज्यपाल रमेन डेका ने लगाई झाड़ू, स्वच्छता का दिया संदेश; बोले- इसे जीवन का हिस्सा बनाएं

Advertisement Carousel

रायपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। उन्होंने शुक्रवार को लोक भवन परिसर के बाहर स्वयं साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान लोक भवन के अधिकारी और कर्मचारी भी अभियान में शामिल हुए।

राज्यपाल ने खुद की साफ-सफाई

स्वच्छ भारत अभियान के तहत आयोजित गतिविधि में राज्यपाल रमेन डेका ने झाड़ू लगाकर परिसर के आसपास से कचरा एकत्रित किया। इसके बाद कचरे का उचित तरीके से निपटान किया गया। लोक भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी परिसर के अलग-अलग हिस्सों में सफाई अभियान चलाया।

बोले- स्वच्छता को रोजमर्रा की आदत बनाएं

राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन तक चलने वाला अभियान नहीं है, बल्कि इसे हर व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुंदर परिसर के साथ स्वच्छ समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है।

विधायक पुरंदर मिश्रा भी रहे मौजूद

गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित स्वच्छता अभियान में विधायक पुरंदर मिश्रा सहित लोक भवन के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अभियान के दौरान परिसर को स्वच्छ रखने और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।