Gandhi Jayanti 2026: राज्यपाल रमेन डेका ने लगाई झाड़ू, स्वच्छता का दिया संदेश; बोले- इसे जीवन का हिस्सा बनाएं
रायपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। उन्होंने शुक्रवार को लोक भवन परिसर के बाहर स्वयं साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान लोक भवन के अधिकारी और कर्मचारी भी अभियान में शामिल हुए। राज्यपाल ने खुद की साफ-सफाई स्वच्छ भारत अभियान के तहत आयोजित गतिविधि में राज्यपाल रमेन डेका ने झाड़ू लगाकर परिसर के आसपास से कचरा एकत्रित किया। इसके बाद कचरे का उचित तरीके से निपटान किया गया। लोक भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी परिसर के अलग-अलग हिस्सों में सफाई अभियान चलाया। बोले- स्वच्छता को रोजमर्रा की आदत बनाएं राज्यपाल रमेन डेका […]



