Close

साल का अंतिम चंद्रग्रहण शरद पूर्णिमा की रात को , सूतक के कारण नहीं लगा पाएंगे खीर का भोग

साल का अंतिम और दूसरा चंद्र ग्रहण जल्द ही 29 अक्टूबर को लगने जा रहा है। वहीं इस दिन शरद पूर्णिमा का पर्व भी मनाया जाएगा। चंद्रग्रहण के साए की वजह से चांद की रोशनी में खीर को शीतलता नहीं दी जा सकेगी और न ही देवी-देवताओं को खीर का भोग लगेगा। ज्योतिष गणना के मुताबिक 29 की रात 1:05 बजे से ही चंद्र ग्रहण की शुरुआत हो जाएगी।

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ग्रहण से कुछ समय पूर्व ही सूतक काल लग जाता है। इस दौरान मंदिरों में पूजा-पाठ करने की मनाही होती है और न ही देवी-देवताओं को खीर का भोग लगाया जाता है। वर्ष 2023 में साल के दूसरे चंद्र ग्रहण का सूतक काल 28 अक्टूबर की शाम 4:05 बजे से ही मान्य हो जाएगा।

scroll to top