Close

CG Weather Update: प्रदेश के कई संभागों से हुई मानसून की विदाई, अक्टूबर के अंत तक होगी गुलाबी ठंड की दस्तक

रायपुर। राजधानी रायपुर समेत कई संभागों से मानसून की विदाई हो चुकी है। मानसून की विदाई होते ही प्रदेश के कई इलाकों में तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है। राजधानी रायपुर के लोगों को सुबह हल्की ठंड तो दिनभर तेज धूप के कारण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बहरहाल अब कुछ दिन में ही गुलाबी ठंड दस्तक देने वाली है।

मौसम विज्ञानी एच पी चंद्रा के अनुसार, सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग मानसून की विदाई हो चुकी हैं। वहीं बस्तर संभाग से आज मानसून की विदाई होना संभव है। मानसून की विदाई के साथ ही प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। प्रदेशके कई हिस्सों में सुबह और रात में ठंड का एहसास होना शुरू हो गया है। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार ठंड भी बहुत ज्यादा होगी।

 

scroll to top