Close

आज का इतिहास 10 अक्टूबर : 1992 में हुगली नदी पर बने दूसरे पुल विद्यासागर सेतु का उद्घाटन किया गया था

10 अक्टूबर 1992 का दिन भारतीय इतिहास में इसलिए खास है क्योंकि इस दिन हुगली नदी पर बने दूसरे पुल विद्यासागर सेतु का उद्घाटन किया गया था। बता दें कि भारत का सबसे लंबा तारों पर झुलता पुल को विद्यासागर सेतु के नाम से जाना जाता है जो कि एशिया के सबसे लंबे पुलो में से एक है। ये पुल पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकता को औद्योगिक शहर हावड़ा से जोड़ता है जो कि आधुनिक कोलकाता की विशेष संरचनाओं में से एक है। चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 10 अक्टूबर से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिस किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी।

10 अक्टूबर से जुड़ा भारतीय इतिहास
1844- बद्रुद्दीन तैयबजी ब्रिटिश राज के दौरान एक भारतीय वकील, कार्यकर्ता और राजनीतिज्ञ थे। इनका जन्म 10 अक्टूबर 1844 को हुआ था।
1899- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के संस्थापक सदस्य श्रीपाद अमृत डांगे का जन्म 10 अक्टूबर 1899 को हुआ था।
1906 – आर के नारायण एक भारतीय लेखक थे, जिन्हें काल्पनिक दक्षिण भारतीय शहर मालगुडी में उनके काम के लिए जाना जाता था। इनका जन्म 10 अक्टूबर 1906 को हुआ था।
1913 – अशोक कुमार सेन एक भारतीय बैरिस्टर थे, जो भारत के पूर्व कैबिनेट मंत्री थे। इनका जन्म 10 अक्टूबर 1913 को हुआ था।
1919 – भारतीय अभिनेत्री जमुना बरुआ का जन्म 10 अक्टूबर 1919 को हुआ था।
1934- भारतीय उद्योगपति, जागरण प्रकाशन के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक नरेंद्र मोहन का जन्म 10 अक्टूबर 1934 को हुआ था।
1946 – आचार्य विद्यासागर, जिन्हें आधुनिक दिगंबर जैन आचार्य के नाम से जाना जाता है। इनका जन्म 10 अक्टूबर 1946 को हुआ था।
1954 – भारतीय फिल्म अभिनेत्री रेखा का जन्म 10 अक्टूबर 1954 को हुआ था।
1969 – भारतीय फिल्म अभिनेता, मलयालम सिनेमा में निर्देशक और लेखक सलीम कुमार का जन्म 10 अक्टूबर 1969 को हुआ था।
1973- भारतीय फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और स्टंट कोरियोग्राफर एस. एस राजामौली का जन्म 10 अक्टूबर 1973 को हुई थी।
1989- संजना गलरानी एक भारतीय मॉडल और अभिनेत्री हैं, जिन्होंने तमिल फिल्म ओरु कधल सीवर से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इनका जन्म 10 अक्टूबर 1989 को हुआ था।
1990 – भारतीय फिल्म अभिनेत्री और मॉडल रकुल प्रीत सिंह, जो तेलुगु, तमिल और हिंदी फिल्मों में काम करती हैं। इनका जन्म 10 अक्टूबर 1990 को हुआ था।
1964- भारतीय फिल्म निर्देशक, निर्माता और अभिनेता गुरु दत्त का निधन 10 अक्टूबर 1964 को हुआ था।
1974-भारत के एक तमिल विद्वान, लेखक और अकादमिक वरथरासनर की मृत्यु 10 अक्टूबर 1974 को हुई थी।
2006- भारतीय राजनीतिज्ञ ललित सूरी का देहांत 10 अक्टूबर 2006 को हुआ था।
2006- सरस्वती राणे हिंदुस्तानी शास्त्रीय शैली की एक भारतीय शास्त्रीय गायिका थी। जिनका निधन 10 अक्टूबर 2006 को हुआ था।
2007-चेरुथुरुथी वेलप्पन श्रीरामन एक भारतीय लेखक थे जिन्होंने मलयालम में लघु कथाएं और उपन्यास लिखे। इनकी मृत्यु 10 अक्टूबर 2007 को हुई थी। 2011- भारतीय गजल व भजन गायक, संगीतकार जगजीत सिंह का निधन 10 अक्टूबर 2011 को हुई थी।
2013- कुमार वल्लवदास पल्लाना एक भारतीय चरित्र अभिनेता, हास्य अभिनेता और वाडेविलियन थे। जिनकी मृत्यु 10 अक्टूबर 2013 को हुई थी।
1920 – भारतीय बिल वैम्ब्सगन्स ने पहला बिना सहायता प्राप्त विश्व सीरीज ट्रिपल प्ले 10 अक्टूबर 1920 को बनाया था।

scroll to top