Close

Election Big Breaking: कांग्रेस ने 53 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी, महंत राम सुन्दर दास को मिली रायपुर के मुख्य विधानसभा सीट की उम्मीदवारी

रायपुर। कांग्रेस ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें भी कई विधायकों का टिकट काटकर नए चेहरों को मौका दिया गया है। बता दें कि कांग्रेस ने पहली सूची में 30 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी, जिसमें 8 विधायकों का टिकट काटा गया था।

रायपुर शहर की विधानसभा सीट दक्षिण से बृजमोहन अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हैं। कांग्रेस ने महंत रामसुंदर दास को यहां से प्रत्याशी बना दिया है। दोनों के बीच रिश्ता मधुर है, यह बात किसी से छुपी नहीं। मगर सियासी रण में एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ना दक्षिण विधानसभा की सीट के सियासी हालातों को दिलचस्प बना रहा है। गुरु के सामने पूर्व मंत्री चुनाव लड़ रहे हैं।

रायपुर के सबसे प्रचीन दुधाधारी मठ के प्रमुख महंत रामसुंदर दास इस वक्त छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष हैं। साल 2001-2003 में सरकार के संस्कृत बोर्ड के पहले अध्यक्ष रहे। सदस्य रहे छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के। साल 2003 में पहली बार जैजैपुर से विधायक बने, दूसरी बार 2008 में भी विधायक बने।

बृजमोहन अग्रवाल साल 1990 में पहली बार विधायक बने। उस वक्त के दिग्गज विद्याचरण शुक्ल को हरा चुके हैं। तब से आज तक बृजमोहन विधायक का चुनाव जीतते रहे हैं। प्रदेश सरकार में गृह, शिक्षा, संस्कृति, कृषि जैसे विभागों के मंत्री रह चुके हैं।

 

 

 

scroll to top