Close

दिवाली 2021: जानें धनतेरस से भाई दूज तक की तारीखें और शुभ मुहूर्त

दिवाली 2021: कार्तिक माह (Kartik Month) हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का महीना माना जाता है. इस माह में सालभर के कई बड़े त्योहार पड़ते हैं. कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी (Kartik Month Triyodashi) के दिन धनतेरस (Dhanteras 2021) का त्योहार मनाया जाता है. और इसी दिन से पांच दिवसीय दिवाली (Diwali 2021) की शुरुआत होती है. धनतेरस के बाद नरक चतुर्दशी (Narak Chaturdashi 2021), दिवाली (Diwali 2021), गोवर्धन पूजा (Govardhan 2021) और फिर भाई दूज (Bhai Dooj) का त्योहर मनाया जाता है. भाई दूज के दिन दिवाली के त्योहार का समापन होता है.

पौराणिक मान्यता के अनुसार कार्तिक अमावस्या (Kartik Amavasya 2021) के दिन दिवाली का त्योहार मनाया जाता है. इस दिन भगवान श्री राम 14 वर्ष का वनवास काटकर अयोध्या वापस लौटे थे. उनकी जीत की खुशी में सारे अयोध्यावासी इस दिन नगर को राजा प्रभु राम के स्वागत में दीप जलाकर उत्सव मनाते हैं. और तभी से ये परंपरा चली आ रही हैं. इस दिन लक्ष्मी पूजा का भी विशेष महत्व है.

इन पांच दिनों में शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi), भगवान गणेश (Bhagwan Ganesh) और माता सरस्वती (Maa Sraswati Puja) की पूजा की जाती है. दिवाली का पहला दिन धनतेरस से शुरू होता है. इसके बाद नरक चतुर्दशी फिर दिवाली, गोवर्धन पूजा और आखिरी में भैयादूज का त्योहार मनाया जाता है. आइए जानते हैं पांच दिनों तक चलने वाले दिवाली पर्व की तिथियां और शुभ मुहूर्त के बारे में.

धनतेरस 2021 तिथि और शुभ मुहूर्त 

धनतेरस मुहूर्त – शाम 06 बजकर 18 मिनट से लेकर रात के 08 बजकर 11 मिनट तक

धनतेरस पर शुभ खरीदारी की अवधि :1 घंटे 52 मिनट तक

प्रदोष काल :17:35 मिनट से 20:11 मिनट तक

वृषभ काल :18:18 मिनट से 20:14: मिनट तक

नरक चतुर्दशी 2021: Narak Chaturdashi 2021

नरक ततपर्दशी- 3 नवंबर 2021, बुधवार

तेल मालिश का समय (अभ्यंग) :सुबह 06:06:05 से 06:34:57 तक

दिवाली लक्ष्मी पूजा शुभ मुहूर्त 2021: Diwali Date 2021 Laxmi Puja Muhurat

दिवाली और लक्ष्मी पूजा तिथि- गुरुवार, 04 नवंबर 2021

लक्ष्मी पूजा मुहूर्त : 18:10:28 से 20:06:18 तक

अवधि : 1 घंटे 55 मिनट

प्रदोष काल :17:34:09 से 20:10:27 तक

वृषभ काल : 18:10:28 से 20:06:18 तक

दिवाली महानिशीथ काल मुहूर्त

लक्ष्मी पूजा मुहूर्त : 23:38:52 से 24:30:58 तक

महानिशीथ काल : 23:38:52 से 24:30:58 तक

सिंह काल : 24:42:01 से 26:59:43 तक

दिवाली शुभ चौघड़िया मुहूर्त

प्रातःकाल मुहूर्त्त (शुभ) :06:34:58 से 07:57:21 तक

प्रातःकाल मुहूर्त्त (चल, लाभ, अमृत): 10:42:09 से 14:49:21 तक

सायंकाल मुहूर्त्त (शुभ, अमृत, चल): 16:11:45 से 20:49:32 तक

रात्रि मुहूर्त्त (लाभ): 24:04:55 से 25:42:37 तक

गोवर्धन पूजा- 05 नवंबर 2021, शुक्रवार

गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त : 06:35 मिनट से 08:47 मिनट तक

अवधि : 2 घंटे 11 मिनट

गोवर्धन पूजा का सायंकाल मुहूर्त :15: 21 मिनट से 17:33 मिनट तक

अवधि : 2 घंटे 11 मिनट

भाई दूज का मुहूर्त 2021

भाई दूज- 06 नवंबर 2021, शनिवार

भाई दूज तिलक का समय : दोपहर 01 बजकर 10 मिनट से लेकर 03 बजकर 21 मिनट तक

 

 

यह भी पढ़ें- कोरोना के आज आए 12 हजार 514 नए मामले, देश में 248 दिनों में सबसे कम कोविड-19 के एक्टिव केस

One Comment
scroll to top