Close

बैलाडीला पर्वत श्रृंखला की प्राचीन ढोलकल गणेश प्रतिमा से छेड़छाड़

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में स्थिति प्रसिद्ध ढोलकल गणेश प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। कुछ असामाजिक तत्व के लोगों ने धारदार हथियार से मंदिर में स्थाति गणेश जी की मूर्ति से अंग्रेजी के दो शब्द लिख हैं। इससे पहले 2017 में भी प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई थी। मामले की जानकारी सामने आने के बाद प्रशासन एक्टिव हो गया है। कलेक्टर विनीत नंदनवार इस संबंध में पुलिस अधीक्षक सिद्दार्थ तिवारी को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मूर्ति के साथ छेड़छाड़ करने वाले बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई है।
मामले की जानकारी तब सामने आई जब सुकमा कॉलेज के एक प्रोफेसर ने बताया कि गणेश प्रतिमा में सूंड पर अंग्रेजी के दो शब्दों को खरोंच दिया गया है। यह मंदिर बैलाडीला पर्वत श्रृंखला की सबसे ऊंची चोटी पर स्थिति है। करीब 2750 फीट ऊंचाई पर। ये प्रतिमा करीब 1 हजार साल पुरानी है। गणेशजी की प्रतिमा से छेड़छाड़ करने के बाद लोगों में भी काफी नाराजगी देखने को मिल रही है।

One Comment
scroll to top