Close

गुजरात चुनाव : गुजरात में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से सत्ता में आ सकती है

गुजरात विधानसभा चुनाव

भारतीय जनता पार्टी गुजरात में लगातार सातवीं बार सत्ता में आती दिख रही है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में मुकाबला कांटे का रहा है। कांग्रेस सत्तारुढ़ पार्टी को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ रही है। सोमवार देर शाम जारी एक्जिट पोल से यही बात निकलकर सामने आती है। हालांकि, वास्तविक नतीजे 8-12-2022 को जारी किए जाएंगे।

2022 में सत्ता किसके हाथ में आएगी

अब 8-12-2022 को नतीजों से ही स्पष्ट होगा कि सत्ता किसके हाथ में आएगी। गुजरात विधानसभा चुनाव दो चरणों में सोमवार को खत्म हुआ। हिमाचल प्रदेश में 12-11-2022 को ही चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी। परिणाम को प्रतीक्षा में रखा गया था। एक्जिट पोल के अनुसार, गुजरात में भाजपा 117-148 सीटें जीत सकती है। कांग्रेस को 30-51 और आम आदमी पार्टी को 3-13 सीटें मिलने का अनुमान है। हिमाचल में भाजपा को 24-40 और कांग्रेस को 26-40 सीटें मिलने की बात कही जा रही है। आप को 0-3 सीटें मिल सकती हैं। गुजरात में भाजपा तीन दशकों के अपने प्रदर्शन का सिलसिला बरकरार रखती नजर आ रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गुजरात पर सबकी निगाहें हैं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गृहराज्य होने के चलते गुजरात पर सबकी निगाहें हैं। भाजपा की दमदार वापसी होती है तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि पांच वर्ष पहले सत्तारूढ़ भाजपा को कड़ी और बड़ी टक्कर देने वाली कांग्रेस को इस बार आप ने काफी क्षति पहुंचाई है। यह भी साफ हो जाएगा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस के पक्ष में जो माहौल तैयार होने की बात कही जा रही है, उसका असर गुजरात तक नहीं पहुंचा।

हिमाचल प्रदेश में भाजपा को 9 सीटों का नुकसान होने की भी संभावना

कुल मिलाकर देखा जाए तो गुजरात में जहां भाजपा को इस बार 32 सीटें ज्यादा मिलने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है तो वहीं हिमाचल प्रदेश में भाजपा को 9 सीटों का नुकसान होने की भी संभावना व्यक्त की जा रही है। गुजरात में कांग्रेस को 37 सीटों का नुकसान होगा, जबकि हिमाचल में 8 सीटों का फायदा। हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी का पूरी तरह सूपड़ा साफ हो गया है, जबकि गुजरात में आप को 7 सीटें मिल सकती हैं।

गुजरात में पिछला विधानसभा चुनाव 2017 में हुआ था

गुजरात में पिछला विधानसभा चुनाव पांच साल पहले यानी 2017 में हुआ था। उस दौरान भी भाजपा की जीत के दावे किए गए थे, जो सही साबित हुए थे। 182 सीटों के अंतिम परिणाम आआया था। उस समय भाजपा को 99 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि कांग्रेस ने 77 सीटों पर जीत हासिल की थी।

हिमाचल में पिछली बार भाजपा 44 सीटों पर काबिज हुई थी

चुनाव में मुख्य टक्कर कांग्रेस और भाजपा के बीच थी। हम आपको बता रहे हैं कि किस सीट से कौन उम्‍मीदवार जीता और किस उम्‍मीदवार को हार का सामना करना पड़ा था।

हिमाचल में 1990 से चले आ रहे सियासी ट्रेंड को बरकरार रखते हुए के सूबे मतदाताओं ने कांग्रेस को सत्ता से हटाकर भाजपा को सत्तासीन कर दिया था। कुल 68 सीटों वाली विधानसभा में 2017 में भाजपा 44 सीटों पर काबिज हुई थी जबकि कांग्रेस 21 सीटों पर ही सिमट कर रह गई थी।

 

यह भी पढ़े :-बिग बॉस 16 : बिग बॉस हुए घर के कुछ सदस्य के गेम से परेशान , जिससे बिग बॉस भी इस गेम में उतर गए

One Comment
scroll to top