Close

केजीएफ चैप्टर 2 में अहम भूमिका निभाने वाले यश की आज शादी की छठवीं वर्षगांठ

केजीएफ चैप्टर 2

केजीएफ चैप्टर 2 में ‘रॉकी भाई’ की अहम भूमिका निभाने वाले यश की शादी की छठवीं वर्षगांठ मनाई है। इस अवसर पर यश की पत्नी राधिका पंडित ने यश के साथ की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इसमें दोनों को एक-दूसरे के साथ रोमांटिक होते हुए देखा जा सकता है। पहली तस्वीर में दोनों साथ बैठकर पूजा कर रहे हैं। वहीं घर में पूजा के बर्तन भी रखे हुए हैं और दोनों पूजा में ध्यान लगा रहे हैं। इसकी बाद की तस्वीरों में दोनों रोमांटिक गेटवे में नजर आ रहे हैं।

यश की पत्नी राधिका पंडित ने इंस्टाग्राम पर कई मैजिकल मोमेंट की तस्वीरें शेयर की है। इसके साथ राधिका पंडित ने लिखा है, ‘यह हम हैं, हम थोड़े फिल्मी हैं, थोड़े खिलाड़ी है, थोड़े धार्मिक हैं, थोड़े सीरियस भी हैं लेकिन बहुत ज्यादा असली है। शादी के 6 वर्ष आपके साथ काफी मैजिकल बीते हैं। शादी की शुभकामनाएं। ढेरों प्यार।’

राधिका पंडित और यश की दोस्ती में प्यार था

राधिका पंडित और यश पहली बार एक फिल्म के सेट पर मिले थे। उन्होंने यश से बात करने की कोशिश की लेकिन राधिका पंडित को लगा कि यश में बहुत ज्यादा एटीट्यूड है। लेकिन बाद में दोनों ने साथ में काम शुरू किया और दोनों दोस्त बन गए। दोनों की दोस्ती में प्यार था। राधिका पंडित और यश ने 9-12-2016 को कई वर्षों तक डेट करने के बाद शादी कर ली। इस कपल को 2-12-2018 में पहली बेटी हुई है। जिसका नाम उन्होंने आर्या रखा है और 2019 में उन्हें बेटा हुआ, जिसका नाम उन्होंने यथर्व रखा है।

यश बॉलीवुड में भी बना लिया जगह 

इस बीच यश केजीएफ फ्रेंचाइजी के माध्यम से काफी लोकप्रिय हुए है। इस वर्ष उनकी केजीएफ चैप्टर 2 रिलीज हुईं हैं। उनकी जल्द केजीएफ चैप्टर 3 रिलीज होने वाली है। खबरों की मानें तो यश जल्द निर्देशक नार्थन की 19वीं फिल्म यश 19 पर काम कर रहे  हैं। उन्होंने साउथ के अलावा बॉलीवुड में भी जगह बनाई हैं। उनकी फिल्मों ने कई हिंदी फिल्मों से ज्यादा व्यापार किया है। इसके चलते अब वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी जाना-माना नाम है।

 

यह भी पढ़े:-आरबीआई 5वीं बार रेपो रेट बढ़ाने के बाद तीन बैंकों ने महंगा किया कर्ज, एचडीएफसी बैंक भी शामिल

One Comment
scroll to top