Close

सिहावा विधायिका डाॅ लक्ष्मी ध्रुव ने ग्राम समस्या निवारण शिविर के साथ कांग्रेस के भारत जोड़ो पद यात्रा का किया आगाज

रायपुर/धमतरी (राजेन्द्र ठाकुर). सिहावा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मगरलोड विकासखण्ड के ग्राम छोटी करेली में सिहावा विधायिका डाॅ. लक्ष्मी ध्रुव ( उपाध्यक्ष आदिवासी विकास प्राधिकरण एवं संसदीय सचिव) के उपस्थिति में आपकी सरकार आपके साथ एकदिवसीय जन समस्याओ का निराकरण करने हेतु जन समस्या निवारण शिविर के कार्यक्रम प्रारंभ एवं कांग्रेस के भारत जोड़ो पद यात्रा कार्यक्रम मगरलोड विकासखण्ड में हुआ प्रारंभ।
जनपद पंचायत मगरलोड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी चेतन लाल ध्रुव ने बताया कि विकासखण्ड के ग्राम छोटी करेली में आयोजित एक दिवसीय जन समस्या निवारण शिविर में आस पास से अलग – अलग ग्रामीण क्षेत्रों से आये सैकड़ों ग्रामीणों से ग्राम में समस्या से संबंधित कुल 118 आवेदन शिविर में प्राप्त होवे। जिसमें कुल 107 ग्रामीणों एव ग्राम पंचायतों के समस्यों का निराकरण किया गया। वही निकट भविष्य में ही संबंधित विभाग के अधिकारीओं को निराकरण करने हेतु शेष 11 आवेदन को प्रेषित कर दी गई हैं।

आयोजित शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करने हेतु क्रमशः राजस्व विभाग, समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग , जल संसाधन विभाग, पशुपालन विभाग, रोजगार कार्यालय, जनपद पंचायत मगरलोड, छ.ग. राज्य विधुत वितरण कम्पनी मर्यादित (विधुत विभाग) मगरलोड एवं मोहन्दी डीसी, पीएचई विभाग के अधिकारी कर्मचारीओं के अलावा आस पास ग्रामों से आये सैकड़ांे महिला पुरूष ग्रामीण एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गण आयोजित शिविर में उपस्थित थें।

श्रीमती नीतू खिलावन साहू अध्यक्ष नगर पंचायत मगरलोड ने चर्चा के दौरान बताया सिहावा विधानसभा क्षेत्र की विधायिका डाॅ. लक्ष्मी ध्रुव के उपस्थित में ग्राम छोटी करेली में राहुल गांधी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम, जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी, ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी मगरलोड, के आदेश से ग्राम छोटी करेली में भारत जोड़़ो पद यात्रा के कार्यक्रम भी मगरलोड क्षेत्र में प्रारंभ हुआ।

जिससे प्रमुख रूप से डीहू राम साहू अध्यक्ष ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी मगरलोड एवं अध्यक्ष देवराम साहू, ब्लाॅक महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती खिलेश्वरी साहू, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती जगजीत कौर (धमतरी), नाराज साहू, जयकरण साहू, मगरलोड कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष खिलावन साहू, जनपद सदस्य श्रीमती दीपा साहू, नगर पंचायत मगरलोड के सभापति देवेन्द्र साहू , पार्षद वीणा सिन्हा, तोमर लाल सिन्हा, एल्डरमेन कांति साहू, ग्राम छोटी करेली के सरपंच खोजराम साहू एवं पंचगण, स्थानिय कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीयों के साथ मंगलोर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के लोगांे के अलावा सैकड़ो ग्रामीण महिला पुरूषों ने कांग्रेस के भारत जोड़ो पद यात्रा में शरीक हुये।

scroll to top