Close

तूफान मैंडूस का असर छग में भी, आसमान में छाये बादल,कहीं -कहीं बारिश भी

रायपुर। चक्रवाती तूफान मैंडूस के तमिलनाडु के तट से टकराने के बाद दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश हो रही हैं वहीं तूफान का असर कई राज्यों में भी दिख रहा है। छत्तीसगढ़ में भी मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत आस-पास कई क्षेत्रों में कल से बादल छाए हुए हैं। वहीं बस्तर, दुर्ग समेत कई जिलों में रात से ही बारिश हो रही है। प्रदेश के कई जिलों में आज भी बारिश होने के आसार दिख रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में सबसे कल तापमान कल अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। अंबिकापुर में कल का तापमान 09.6 डिग्री सेल्सियस था। वहीं राजधानी रायपुर में 14.0, बिलासपुर में 14.6, पेंड्रा रोड में 11.2, जगदलपुर में 16.6, सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

बादल हटने के बाद बढ़ेगी ठंड
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। हालांकि बादलों के आने से रात का तापमान अपेक्षाकृत गर्म होगा। बरसात के बाद मौसम अपेक्षाकृत ठंडा होगा। दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है। बादल हटने के बाद प्रदेश में ठंड बढ़ेगी।

One Comment
scroll to top