Close

तवांग झड़प पर बोले शाह, ‘दुश्मनो ने एक इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं किया’

अमित शाह

शाह ने कहा, आज लोकसभा में विपक्ष ने प्रश्नकाल नहीं चलने दिया। मैं इसकी निंदा करता हूं। शाह ने कहा, मैंने प्रश्नकाल की सूची देखी और प्रश्न नंबर 5 देखने के बाद मैं कांग्रेस की घबराहट समझ गया। सवाल राजीव गांधी फाउंडेशन के विदेशी योगदान विनियमन अधिनियम लाइसेंस को रद्द करने के संबंध में था। अगर वे इजाजत देते तो मैं संसद में जवाब देता कि राजीव गांधी फाउंडेशन को 2005-2007 के दौरान चीनी दूतावास से ₹1.35 करोड़ का अनुदान मिला, जो एफसीआरए के अनुसार सही नहीं था, लिहाजा नियमानुसार गृह मंत्रालय ने इसका रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया।

अमित शाह ने तवांग हिंसा पर छेड़ा नेहरू का जिक्र

अमित शाह ने आगे कहा कि नेहरू के चीन प्रेम की वजह से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता की बलि दे दी गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का चीन के प्रति दोहरी रवैया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष इसे मुद्दा बना रही है, जो न्याय उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस के समय में ही हजारों किलोमीटर भूमि हड़प ली गई है। जनता इन सभी विषयों को जानती है। ये बीजेपी की सरकार है मोदी इसके पीएम हैं जबतक बीजेपी की मोदी सरकार चल रही है एक इंच जमीन पर भी कोई कब्जा नहीं कर सकता है। 8-9 की दरम्यानी रात को सेना के जवानों ने वीरता दिखाई है कि उसकी प्रशंसा करता हूं। घुसे सैनिकों को कुछ ही घंटे में भगा दिया।’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में दिया बयान

अरुणाचल प्रदेश में चीन और भारतीय सैनिकों के बीच झड़प पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में बयान दिया है। उन्होंने कहा, 9-12-2022 को PLA गुट ने तवांग सेक्टर के यांग्त्से क्षेत्र में LAC पर अतिक्रमण कर यथास्थिति को एकतरफा बदलने का प्रयास किया। चीन के इस प्रयास का हमारी सेना ने मजबूती के साथ सामना किया। इस झड़प में हाथापाई हुई। इस घटना के बाद क्षेत्र के स्थानीय कमांडर ने 11-12-2022 को अपने चीनी समकक्ष के साथ स्थापित व्यवस्था के तहत एक फ्लैग मीटिंग की और इस घटना पर चर्चा की।

 

 

यह भी पढ़े:-आरआरआर ने तोड़ा रजनीकांत का 24 साल से कामय ये रिकॉर्ड

One Comment
scroll to top