Close

आज का इतिहास 18 दिसंबर : हिन्दी फ़िल्मों में काम करने वाली भारतीय अभिनेत्री ऋचा चड्डा का आज जन्मदिन है

भारतीय जांच आयोग ने 18 दिसंबर 1913 को प्रिटोरिया में अपनी बैठक शुरू की। बता दें कि भारतीय जांच को आयोग को सोलोमन आयोग के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा 18 दिसंबर 1961 को भारत ने गोवा, दमाओ और दीव के पुर्तगाली उपनिवेशों पर कब्जा किया। चलिए आज के इस आर्टिकल में आपको 18 दिसंबर से जुड़े इतिहास के बारे में बताते हैं कि आखिर इस दिन से जुड़ी प्रमुख एतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी बताएंगे कि इस दिस किस प्रमुख हस्ती का जन्म हुआ था और किसकी मृत्यु हुई थी।

18 दिसंबर से जुड़ा भारतीय इतिहास
1603 – एडमिरल स्टीवन वैन डेर हेगन के नेतृत्व में 18 दिसंबर 1603 को डच ईस्ट इंडिया कंपनी का पहला बेड़ा ईस्ट-इंडीज के लिए रवाना हुआ।
1843 – हीरा सिंह पंजाब के फुलकियान राज्यों में से एक, नाभा राज्य के शासक थे। जिनका जन्म 18 दिसंबर 1843 को हुआ था।
1909- वी वेंकटसुब्बा रेड्डीर केंद्र शासित प्रदेश पांडिचेरी के दूसरे और चौथे मुख्यमंत्री थे। जिनका जन्म 18 दिसंबर 1909 को हुआ था।
1933 – भारतीय कवि सत्य मोहन वर्मा का जन्म 18 दिसंबर 1933 को हुआ था।
1935 – होरेशियो नॉरिस डंबलटन एक अंग्रेज़ प्रथम श्रेणी क्रिकेटर थे जो दाएं हाथ के बल्लेबाज़ थे और धीमी अंडरआर्म गेंद फेंकते थे। इनकी मृत्यु 18 दिसंबर 1935 को हुई थी।
1953 – तमिल लेखिका चारु निवेदिता का जन्म 18 दिसंबर 1953 को हुआ था।
1954 – धनी राम चात्रिक एक भारतीय कवि और टाइपोग्राफर थे। जिनका निधन 18 दिसंबर 1954 को हुआ था।
1955 – भारतीय व्यवसायी और पूर्व संसद सदस्य विजय विट्ठल माल्या का जन्म 18 दिसंबर 1955 को हुआ था।
1967 – भारतीय राजनीतिज्ञ कप्तान अभिमन्यु सिंह सिंधु का जन्म 18 दिसंबर 1967 को हुआ था।
1971 – भारतीय टेलीविज़न पत्रकार, लेखिका और यूट्यूब न्यूज़ चैनल मोजो की मालिक बरखा दत्त का जन्म 18 दिसंबर 1971 को हुआ था।
1977 – भारतीय अभिनेत्री और वीडियो जॉकी श्रुति सेठ का जन्म 18 दिसंबर 1977 को हुआ था।
1986 – ऋचा चड्ढा, हिन्दी फ़िल्मों में काम करने वाली एक भारतीय अभिनेत्री है। जिनका जन्म 18 दिसंबर 1986 को हुआ था।
1993 – निहारिका कोनिडेला, भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री, नृत्यांगना और टेलीविज़न प्रस्तुतकर्ता जो तेलुगु और तमिल फ़िल्म उद्योगों में अपने कार्यों के लिए जानी जाती हैं। इनका जन्म 18 दिसंबर 1993 को हुआ था।
2004 – विजय सैमुअल हज़ारे एक भारतीय क्रिकेटर थे। जिनकी मृत्यु 18 दिसंबर 2004 को हुई थी।
2007 – भारतीय चित्रकार और मूर्तिकार सदानंद बाकरे का निधन 18 दिसंबर 2007 को हुआ था।

scroll to top