Close

CG Weather Update: प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड, उत्तर और दक्षिणी इलाकों में कोहरे से जनजीवन हो रहा प्रभावित

रायपुर। प्रदेश में इस साल कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के उत्तर और दक्षिण इलाकों का जनजीवन इस ठंड से प्रभावित हो रहा है। घने कोहरे के साथ ओस की बूंदे जम सी जा रही हैं। हवा से लेकर समतल तक चारों ओर नमी बनी हुई है। इस बीच प्रदेश में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव हो गया है, जिसका असर अगले कुछ दिनों में देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग के अनुसार बारिश तो नहीं होगी लेकिन छाए बदली की वजह से ठंड से राहत मिलने के आसार हैं। वहीं आज के मौसम की बात करें तो आज प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में और ज्यादा ठिठुरन वाली ठंड का दौर शुरू होने वाला है, जो 21 दिसम्बर तक जारी रहने का अनुमान है। वहीं इस अवधि में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री के आसपास गिरावट हो सकती है। अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। लेकिन हल्की गिरावट संभावित है।

 

scroll to top