Close

कांग्रेस नेताओं के बयान पर पूर्व सीएम का पलटवार,डॉ.रमन के दौरे से कांग्रेस की हालत खराब

बिलासपुर। बिलासपुर प्रवास में पहुंचे पूर्व सीएम डॉक्टर रमन सिंह ने एक बार फिर राज्य की कांग्रेस सरकार पर हमला बोला। पूर्व सीएम ने सबसे पहले कांग्रेस नेताओं के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, डॉ. रमन पर भूपेश का असर नहीं दिख रहा है, बल्कि डॉ.रमन के दौरे से कांग्रेस की हालत खराब हो गई है। डा रमन सिंह ने कहा की जिमी कांदा, लाल भाजी उन्हें अच्छा लगता है इसलिए वे खाते हैं। लेकिन कांग्रेस को बताना चाहिए कि लाल भाजी, जिमी कांदा खाने से उन्हें एलर्जी है कि डॉ रमन से एलर्जी है।

आगे पूर्व सीएम ने गोबर से पेंट बनाने और केंद्रीय मंत्री गडकरी के प्रशंसा करने पर कहा कि अच्छा है, गोबर से पेंट बनता है तो बनाना चाहिए, इसमें कोई दिक्कत की बात नहीं है। आगे पूर्व सीएम ने कहा कि, अब लोग प्रदेश के मुखिया को लबरा मुख्यमंत्री बोलने लगे हैं। चार साल के भूपेश सरकार को लोग जानने समझने लगे हैं। जनता का मोहभंग हो गया है। झूठे वायदे, वादाखिलाफी, बेईमानी और भ्रष्टाचार की सरकार चल रही है। कार्यकर्ता और जनता के मूड में बदलाव का लक्षण दिख रहा है।

scroll to top