Close

अरुण ताम्रकार फिर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक

अरुण ताम्रकार को फिर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक नियुक्त किया गया है।  अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक  लाल जी देसाई ने  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम  की अनुशंसा पर ताम्रकार को जिम्मेदारी दी है।

अरुण ताम्रकार छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक रहते हुए जिला व् ब्लॉक स्तर पर मजबूत कांग्रेस सेवादल का गठन एवं संगठन को प्रभावी ढंग से सक्रियता के साथ कांग्रेस के मजबूती हेतु निरंतर उत्कृष्ट कार्यों का संपादन करते आ रहे है। श्री ताम्रकार  के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन मे कांग्रेस सेवादल के प्रशिक्षण विधाओं का  राष्ट्रीय विशारद शिविर रायपुर चंपारण मे प्रारंभ कराया गया।

जहाँ देश के विभिन्न राज्यों के तीन सौ से अधिक अधिकारियों एवं स्वयंसेवकों का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर  सुनील शर्मा जी राष्ट्रीय प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षण विधाओं के ज्ञाता  संतोष पांडे   एवं सेवादल  के राष्ट्रीय अध्यक्ष  लाल जी भाई एवं  मंत्रिगणों की  उपस्थिति मे  संपन्न  हुआ।

One Comment
scroll to top