Breaking : रायपुर से IPS विकास कुमार को मिली केंद्रीय प्रतिनियुक्ति ,NIA में बने पुलिस अधीक्षक

रायपुर। रायपुर कमिश्नरेट में डीसीपी (ट्रैफिक-प्रोटोकॉल) के पद पर पदस्थ 2020 बैच के आईपीएस विकास कुमार को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। उन्हें राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) में पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर नियुक्त किया गया है।
इस संबंध में गृह मंत्रालय ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को पत्र जारी कर आदेश की जानकारी दी है।
विकास कुमार वर्तमान में रायपुर में ट्रैफिक और प्रोटोकॉल व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब वे केंद्र सरकार की प्रमुख जांच एजेंसी में महत्वपूर्ण दायित्व निभाएंगे।
एनआईए में उनकी नियुक्ति को प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह एजेंसी देश में आतंकवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों की जांच करती है।






