#खेल #प्रदेश

रायपुर में आईपीएल का रोमांच: 10 और 13 मई को होंगे दो बड़े मुकाबले, टिकट बुकिंग 3 मई से शुरू

Advertisement Carousel

रायपुर। राजधानी रायपुर में आईपीएल के दो हाई-वोल्टेज मुकाबले 10 और 13 मई को खेले जाएंगे। इन मैचों के लिए टिकट बुकिंग की शुरुआत 3 मई से होने जा रही है। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि टिकट केवल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की आधिकारिक वेबसाइट shop.royalchallengers.com/ticket और ऐप के माध्यम से ही उपलब्ध होंगे। दर्शकों को किसी भी अन्य वेबसाइट या ऐप से नकली टिकट खरीदने से बचने की सलाह दी गई है।

पहला मुकाबला 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और मुंबई इंडियंस के बीच होगा, जबकि दूसरा मैच 13 मई को आरसीबी और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। दोनों ही मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे।

8 को रायपुर पहुंचेगी आरसीबी की टीम
सूत्रों के अनुसार, आरसीबी की टीम 8 मई को रायपुर पहुंचेगी और करीब 6 दिन तक शहर में प्रवास करेगी। इस दौरान टीम मैदान पर अभ्यास सत्र भी आयोजित करेगी। वहीं, मुंबई इंडियंस के भी 8 मई के बाद राजधानी पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

सबसे सस्ती टिकट लगभग 2000 की
टिकट कीमतों की बात करें तो सबसे सस्ती टिकट लगभग 2000 रुपये की होगी। इसके अलावा 2500, 3500, 5000 और 8000 रुपये तक की विभिन्न श्रेणियां तय की गई हैं। प्रीमियम दर्शकों के लिए प्लैटिनम सीटों के सामने लगे कांच के पैनल भी हटा दिए गए हैं, जिससे दर्शक खिलाड़ियों को पहले से ज्यादा करीब से देख सकेंगे।