#प्रदेश

महंगाई एवं पेट्रोल, डीजल, राशन सामाग्री की कीमतों में बढ़ोतरी तथा सोने की खरीद पर रोक को लेकर कांग्रेस का 4 दिवसीय प्रदर्शन

Advertisement Carousel

 

० मोदी की गलत नीतियों के कारण देश संकट में – दीपक बैज

रायपुर। पेट्रोल, डीजल, खाद्य सामाग्री आवश्यक वस्तुओं की बढ़ी कीमतो तथा बेतहाशा महंगाई के विरोध में कांग्रेस चार दिवसीय आंदोलन करने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश के समस्त जिला एवं ब्लाक मुख्यालयों में 17 मई 2026 से चार दिवसीय धरना, प्रदर्शन एवं आंदोलन किये जाने का निर्णय लिया है, इसके तहत

1. 17 मई 2026 – पेट्रोल, डीजल की संकट व दाम बढ़ाये जाने के विरोध में पेट्रोल पम्पों के सामने, बढ़े मूल्यों को वापस लिये जाने की मांग को लेकर बैनर, स्लोगन एवं तख्ती लेकर प्रदर्शन किया जायेगा एवं पेट्रोल पम्पों में जनता से संवाद एवं चर्चा कर सोशल मीडिया में वीडियो अपलोड करें।

2. 18 मई 2026 – खाद्य तेल एवं राशन सामाग्री की बढ़ती कीमतों को लेकर किराना बाजारों में प्रदर्शन एवं किराना व्यवसायियों एवं जनता से संवाद एवं चर्चा कर सोशल मीडिया में वीडियो अपलोड करें।

3. 19 मई 2026 – सोने की खरीदी पर रोक के आव्हान से सराफा व्यवसाय ठप्प होने व सोने-चांदी के व्यापारियों, कारीगरों एवं कर्मचारियों के रोजी-रोटी की सकट के विरोध में सराफा बाजारों में प्रदर्शन एवं सराफा व्यवसायियों सहित जनता से संवाद एवं चर्चा कर सोशल मीडिया में वीडियो अपलोड करें।

4. 20 मई 2026 – सोशल मीडिया पर महंगाई एवं आवश्यक वस्तुओं की कमी को लेकर आंदोलन – पेट्रोल, डीजल, सराफा (सोना-चांदी), किराना के महंगाई से संबंधित वीडियो बनाकर फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों में अपना वीडियो अपलोड कर प्रचार-प्रसार किया जायेगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों कारण देश व प्रदेश में पेट्रोल, डीजल, खाद्य सामाग्री एवं सराफा (सोना-चांदी) की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम जनता का जीवन अत्यंत कठिन बना दिया है। महंगाई के कारण मध्यम वर्ग, किसान, मजदूर, व्यापारी एवं आम नागरिक आर्थिक संकट का सामना कर रहे है। केंद्र एवं राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ते जा रहे है, जिससे जनता में व्यापक आक्रोश व्याप्त है। कांग्रेस पार्टी आंदोलनों के माध्यम से केंद्र की जनविरोधी नीति का व्यापक विरोध करेगी।