#प्रदेश

रायपुर पहुंचीं सांसद-अभिनेत्री कंगना रनौत, ‘भारत भाग्य विधाता’ की पहली स्क्रीनिंग में होंगी शामिल

Advertisement Carousel

 

रायपुर। बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद Kangana Ranaut सोमवार को फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की पहली स्क्रीनिंग में शामिल होने रायपुर पहुंचीं। स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक Anuj Sharma, महापौर Meenal Choubey समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जोरा स्थित मॉल में आयोजित विशेष स्क्रीनिंग में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। फिल्म के निर्देशक Manoj Tapadia भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे और मीडिया व दर्शकों से संवाद करेंगे।

बताया जा रहा है कि ‘भारत भाग्य विधाता’ फिल्म 26/11 मुंबई आतंकी हमले के बाद स्वास्थ्यकर्मियों, सुरक्षा बलों और आपदा से जुड़े कर्मचारियों के साहस, समर्पण और संघर्ष की कहानी को पर्दे पर प्रस्तुत करती है।

फिल्म की पहली स्क्रीनिंग को लेकर राजधानी रायपुर में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम में फिल्म जगत और राजनीति से जुड़े कई प्रमुख चेहरे एक मंच पर नजर आएंगे, जिससे यह आयोजन और भी खास बन गया है।