रायपुर पहुंचीं सांसद-अभिनेत्री कंगना रनौत, ‘भारत भाग्य विधाता’ की पहली स्क्रीनिंग में होंगी शामिल

  रायपुर। बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद Kangana Ranaut सोमवार को फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की पहली स्क्रीनिंग में शामिल होने रायपुर पहुंचीं। स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक Anuj Sharma, महापौर Meenal Choubey समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। जोरा स्थित मॉल में आयोजित विशेष स्क्रीनिंग में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। फिल्म के निर्देशक Manoj Tapadia भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे और मीडिया व दर्शकों से संवाद करेंगे। बताया जा रहा है कि ‘भारत भाग्य विधाता’ फिल्म 26/11 मुंबई आतंकी हमले के बाद स्वास्थ्यकर्मियों, सुरक्षा बलों और आपदा से जुड़े कर्मचारियों के साहस, समर्पण […]

रायपुर में बढ़ते जल संकट पर MIC की बड़ी बैठक, पुरानी निगम बिल्डिंग के पुनर्विकास को मिली रफ्तार

  रायपुर। रायपुर नगर निगम की मेयर इन काउंसिल (MIC) बैठक में शहर के विकास, पेयजल संकट, निर्माण कार्यों और जनसुविधाओं से जुड़े 18 महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा कर बड़े फैसले लिए गए। बैठक के बाद महापौर मीनल चौबे ने बताया कि जर्जर हो चुकी पुरानी नगर निगम बिल्डिंग के पुनर्विकास की दिशा में अब गंभीरता से काम शुरू किया जाएगा। PPP मॉडल पर बनेगी नई निगम बिल्डिंग महापौर ने बताया कि पुरानी निगम भवन की हालत काफी खराब हो चुकी है। इसलिए अब उस जगह का बेहतर उपयोग करते हुए कमर्शियल और आधुनिक मॉडल पर विकास की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि परियोजना को PPP मॉडल […]

रायपुर में ठेला कारोबारियों का होगा सत्यापन, महापौर मीनल चौबे के सख्त निर्देश

  रायपुर। राजधानी रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था और स्थानीय व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए नगर निगम प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। शहर के विभिन्न बाजारों, चौराहों और गली-मोहल्लों में मेटाडोर और ठेला लगाकर सामान बेचने वाले कारोबारियों का अब अनिवार्य पंजीकरण और भौतिक सत्यापन किया जाएगा। महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम के टाउन प्लानिंग (टीपी) विभाग को इस संबंध में तत्काल प्रभाव से कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा बाहरी और संदिग्ध तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। महापौर के निर्देशानुसार टीपी विभाग शहरभर में अभियान चलाकर ऐसे व्यवसायियों का पूरा रिकॉर्ड तैयार […]

महापौर मीनल चौबे रायपुर के 70 नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ 27 को लेंगी शपथ, इंडोर स्टेडियम में आयोजित समारोह में सीएम साय होंगे चीफ गेस्ट

रायपुर।रायपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे और 70 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 27 फरवरी को इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा में आयोजित किया जाएगा. समारोह दोपहर 3 बजे से शुरू होगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इस समारोह में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, विधायक सुनील सोनी, विधायक मोतीलाल साहू और विधायक पुरंदर मिश्रा सहित भाजपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे. रायपुर नगर निगम के चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है, और 15 साल बाद महापौर पद पर भाजपा का कब्जा हुआ है. […]