#प्रदेश

CG BREAKING: भारतमाला परियोजना मामले में EOW की बड़ी कार्रवाई, ठेकेदार दीपेश गांधी के घर दबिश

Advertisement Carousel

 

धमतरी। भारतमाला परियोजना से जुड़े कथित मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धमतरी के आमापारा क्षेत्र स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी। टीम सुबह से ही घर पर मौजूद है और दस्तावेजों की जांच सहित अन्य आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई भारतमाला परियोजना से संबंधित जांच के तहत की जा रही है। हालांकि EOW की ओर से अब तक मामले को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। फिलहाल EOW की टीम दस्तावेजों की पड़ताल और जांच में जुटी हुई है। मामले से जुड़ी आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही कार्रवाई के कारणों और जांच के निष्कर्षों की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी।