CM विष्णुदेव साय फिर जाएंगे दिल्ली : भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठक के बाद होंगे रवाना

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज एक बार फिर नई दिल्ली दौरे पर जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर करीब 2:30 बजे रायपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इससे पहले उनके प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचने की भी जानकारी सामने आ रही है।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री दिल्ली रवाना होने से पहले भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पार्टी पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर सकते हैं। हालांकि मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दौरे के एजेंडे को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।
राजनीतिक गलियारों में मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे को संगठनात्मक गतिविधियों, केंद्र सरकार से जुड़े मुद्दों और राज्य के विकास कार्यों से जोड़कर देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री के लगातार दिल्ली दौरों को लेकर भी विभिन्न तरह की चर्चाएं तेज हैं।
फिलहाल सभी की नजरें मुख्यमंत्री के इस संभावित दिल्ली दौरे और भाजपा कार्यालय में होने वाली बैठकों पर टिकी हुई हैं। आधिकारिक कार्यक्रम जारी होने के बाद ही दौरे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।





