भारत में लॉन्च हुई नई Nissan TEKTON, दमदार टर्बो इंजन, Google Built-in और 700 लीटर बूट स्पेस के साथ प्रीमियम SUV सेगमेंट में एंट्री

रायपुर। निसान मोटर इंडिया ने अपनी बहुप्रतीक्षित प्रीमियम C-SUV Nissan TEKTON को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। रायपुर में आयोजित वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान Shiva Nissan ने इस नई एसयूवी को पेश किया। कंपनी के मुताबिक, TEKTON भारत के लिए निसान की ‘इंडिया रीसर्जेंस स्ट्रेटजी’ का अहम हिस्सा है और वर्ष 2026 में कंपनी का दूसरा बड़ा प्रोडक्ट है।
Nissan Patrol से प्रेरित दमदार डिजाइन
नई Nissan TEKTON का डिजाइन कंपनी की प्रतिष्ठित SUV Nissan Patrol से प्रेरित है। आकर्षक एक्सटीरियर, मजबूत रोड प्रेजेंस और प्रीमियम स्टाइलिंग के साथ इसे भीड़ से अलग पहचान देने के लिए तैयार किया गया है। यह SUV निसान की 75 वर्षों की एसयूवी विरासत को आधुनिक तकनीक के साथ पेश करती है।
100% टर्बो इंजन लाइन-अप, दमदार परफॉर्मेंस
TEKTON की सबसे बड़ी खासियत इसका 100 प्रतिशत टर्बोचार्ज्ड इंजन लाइन-अप है। इसमें दो इंजन विकल्प दिए गए हैं—
T160 Turbo पेट्रोल इंजन
T280 Turbo पेट्रोल इंजन
T280 इंजन 163 PS की पावर और 280 Nm का टॉर्क देता है। इसके साथ 6-स्पीड वेट क्लच DCT (Dual Clutch Transmission) और ई-शिफ्टर की सुविधा मिलती है, जो बेहतर प्रदर्शन, स्मूद ड्राइविंग और शानदार कंट्रोल सुनिश्चित करती है।
Google Built-in के साथ स्मार्ट कनेक्टिविटी
नई Nissan TEKTON में Google Built-in तकनीक दी गई है, जिससे ड्राइविंग अनुभव और भी स्मार्ट हो जाता है। इसके जरिए ग्राहक—
Google Maps से रियल टाइम नेविगेशन
Google Assistant के जरिए हैंड्स-फ्री वॉयस कंट्रोल
Google Play Store पर उपलब्ध 200 से अधिक ऐप्स का उपयोग
कर सकेंगे।
700 लीटर बूट स्पेस और प्रीमियम फीचर्स
कंपनी का दावा है कि TEKTON अपने सेगमेंट में 700 लीटर का क्लास-लीडिंग बूट स्पेस प्रदान करती है। इसके अलावा इसमें आधुनिक सुरक्षा और प्रीमियम कम्फर्ट फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे फैमिली और लॉन्ग ड्राइव दोनों के लिए बेहतर विकल्प बनाते हैं।
कीमत भी आकर्षक
कंपनी ने TEKTON को प्रतिस्पर्धी कीमत पर लॉन्च किया है।
T160 Manual – ₹10.49 लाख (एक्स-शोरूम, शुरुआती कीमत)
T280 Manual – ₹14.99 लाख (एक्स-शोरूम, शुरुआती कीमत)
T280 DCT – ₹14.99 लाख (एक्स-शोरूम, विशेष प्रारंभिक कीमत)
‘वन कार, वन वर्ल्ड’ रणनीति पर बनी SUV
चेन्नई स्थित प्लांट में निर्मित Nissan TEKTON को कंपनी की “One Car, One World” रणनीति के तहत विकसित किया गया है। निसान का मानना है कि यह SUV भारतीय बाजार के तेजी से बढ़ते प्रीमियम C-SUV सेगमेंट में कंपनी की स्थिति को और मजबूत करेगी।
नई TEKTON के साथ निसान भारतीय ग्राहकों को प्रीमियम डिजाइन, दमदार प्रदर्शन, अत्याधुनिक कनेक्टिविटी और आधुनिक तकनीक का बेहतरीन संयोजन देने की तैयारी में है।





