#प्रदेश

बिजली बिल वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का एक माह का आंदोलन शुरू, बहुत जल्द बिजली ऑफिस का घेराव : विनोद चंद्राकर

Advertisement Carousel

० स्मार्ट मीटर की आड़ में राज्य सरकार महतारी वंदन योजना की वसूल रही राशि-रूपेश साहू

फिंगेश्वर।छत्तीसगढ़ में बिजली बिलों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस ने आज बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय फिंगेश्वर में गरियाबंद जिला प्रभारी विनोद सेवालाल चंद्राकर जी के मुख्य आतिथ्य एवं गरियाबंद जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा जी के अध्यक्षता व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर के तत्वाधान में एकदिवसीय बैठक आहुत कर एक माह लंबे जन आंदोलन की शुरुआत कर दी है। गरियाबंद जिला प्रभारी विनोद सेवनलाल चंद्राकर जी ने बताया इस आंदोलन के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर बिजली उपभोक्ताओं से संपर्क करेंगे तथा स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाने की मांग को लेकर फार्म भरवाएंगे। आंदोलन के तहत आगामी दिनों में ब्लॉक मुख्यालय स्थित बिजली कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

इस आंदोलन की रूपरेखा की जानकारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने बताया कि अभियान के दौरान उपभोक्ताओं से निर्धारित प्रपत्र भरवाएं जाएंगे आंदोलन के अंतिम चरण में इन प्रपत्रों को जिला कलेक्टर को सौंपते हुए कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में पर्याप्त बिजली उत्पादन होने के बावजूद उपभोक्ताओं को अत्यधिक बिजली बिल मिल रहे हैं। जिसका प्रमुख कारण स्मार्ट मीटर है उनका कहना है। कि स्मार्ट मीटर लगाने के बाद कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल पहले की तुलना में कई गुना बढ़ गए हैं। जिसके कारण आम जनता आर्थिक रूप से प्रभावित हो रहे हैं।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू ने राज्य सरकार से बिजली दरों में कमी करने स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर पुनः लगाने तथा पूर्ववर्ती भूपेश सरकार के समय संचालित 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को फिर से लागू करने की मांग की रूपेश साहू ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बिजली वितरण व्यवस्था के निजीकरण की दिशा में काम कर रही है। और इसी उद्देश्य से स्मार्ट मीटर लगाया जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा की बिजली कंपनी में नई नियुक्तियां नहीं की जा रही हैं।तथा सौर ऊर्जा योजनाओं के नाम पर आम उपभोक्ताओं को अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा है।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ सर प्लस बिजली उत्पादक राज्य होने के बावजूद उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल रही है उन्होंने कहा कि बिजली बिलों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर से जुड़े शिकायतों के विरोध में कांग्रेस आगामी एक माह तक चरणबद्ध आंदोलन चलाकर जनता की आवाज बुलंद करेगी।
उक्त बैठक में जिला कांग्रेस के पदाधिकारी,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष सेक्टर अध्यक्ष,बूथ अध्यक्ष,महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस,एवं सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।