अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने 17 मार्च को महाकोशल कला वीथिका परिसर नगर घड़ी चौक रायपुर में अंधविश्वास एवं सामाजिक कुरीतियों का प्रतीकात्मक होलिका दहन किया। अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ. दिनेश मिश्र ने बताया कि समिति द्वारा हर साल की तरह इस वर्ष भी विभिन्न अन्धविश्वासों, भूत प्रेत, टोनही प्रताडऩा, झाड़ फूँक, बलि प्रथा, नरबलि, जादू टोना,डायन प्रताडऩा, छुआछूत, दहेज प्रथा, सती प्रथा, मद्यपान, सामाजिक बहिष्कार आदि कुरीतियो के प्रतीकात्मक दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अंध विश्वास एवं सामाजिक कुरीतियों का प्रतीकात्मक दहन गुरुवार को शाम 6 बजे महाकोशल कला वीथिका परिसर नगर घड़ी चौक रायपुर में आयोजित किया गया जिसमें डॉ दिनेश मिश्र, डॉ प्रवीण शर्मा,डॉ शैलेश जाधव,ज्ञानचंद विश्वकर्मा, डॉ हरीश बंछोर,जुगलकिशोर सिन्हा गोपाल उरकुरकर,डॉ के बी शर्मा,कमलेश गोगिया नरेश दिक्सित,सुनील तिवारी, डॉ आशीष दुबे, प्रमोद शर्मा, सहित अनेक नागरिक उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें- बलौदाबाजार में डॉ खूबचंद बघेल की प्रतिमा लगी, मुख्यमंत्री ने किया अनावरण
One Comment
Comments are closed.