Close

बचपन का प्यार फेम सहदेव की होगी अब बड़े परदे पर एंट्री

रायपुर। बचपन का प्यार ..फेम सुकमा जिले के रहने वाले सहदेव दिरदो को बॉलीवुड से बड़ा ऑफर आया है। म्यूजिक अल्बम में रैपर बादशाह कस साथ नजर आने के बाद अब वो जल्द ही अब बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं।

सहदेव बॉलीवुड की एक फिल्म में मशहूर एक्टर राजपाल यादव के बचपन का रोल अदा करेंगे। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का नाम शबरी है। इस फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग छ्त्तीसगढ़ के अलग-अलग लोकेशन में होगी। दरअसल, सालभर पहले ‘बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे’ गाने से छत्तीसगढ़ का सहदेव दिरदो रातों रात फेमस हुआ था।

सहदेव वर्तमान में बस्तर के आदेश्वर एकेडमी में कक्षा 8वीं में पढ़ाई कर रहा है। उनकी देख भाल करने वाले पिंटू मानिकपुरी के पास मुंबई से एक कॉल आया था। उन्होंने पिंटू को बताया कि, एक्टर राजपाल यादव की फिल्म शबरी की शूटिंग CG के कवर्धा समेत आस-पास के कुछ इलाकों में होनी है। इस फिल्म में राजपाल यादव के बचपन का रोल अदा करने सहदेव को ऑफर किया गया है।

 

One Comment
scroll to top