महाकालेश्वर मंदिर में दर्दनाक हादसा, आलू छीलने वाली मशीन में फंसा महिला का दुपट्टा, हुई मौत
उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के भोजन केंद्र में आलू छीलने वाली मशीन में दुपट्टा फंसने से एक महिला की शनिवार को मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उप-विभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) लक्ष्मी नारायण गर्ग ने मीडिया को बताया कि यह दुर्घटना सुबह मंदिर के अन्न क्षेत्र में हुई। उन्होंने कहा कि निजी सुरक्षा सेवा के कर्मचारियों और परिसर में मौजूद अन्य महिलाओं ने बताया कि रजनी खत्री (30) भोजनशाला (रसोई) में काम कर रही थी तभी उसका दुपट्टा आलू छीलने वाली मशीन में फंस गया। एसडीएम ने बताया कि दुपट्टा महिला के गले में फंस गया। उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों […]



