स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि एवं सामाजिक विकास के लिए समन्वय के साथ करें कार्य : विधायक जनक ध्रुव
0 मैनपुर में आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत सम्पूर्णता अभियान का हुआ शुभारंभ 0 विकास के 6 संकेतकों का शत प्रतिशत क्रियान्वयन के लिए 30 सितम्बर तक चलेगा अभियान गरियाबंद। नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत देश के 500 ब्लॉकों में सम्पूर्णता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत जिले के 2 विकासखंड गरियाबंद और मैनपुर का चयन हुआ है। इसी तारतम्य में बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव ने शनिवार को मैनपुर ब्लॉक में संपूर्णता अभियान का शुभारंभ किया। सामुदायिक भवन मैनपुर में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर दीपक अग्रवाल सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, एएनएम, स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में आमजन शामिल हुए। संपूर्णता अभियान के […]



