Wayanad Landslide: मौतों की संख्या 282 तक पहुंची, 300 अब भी लापता,जानिए क्या हैं अब तक के अपडेट्स?
वायनाड। केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 282 तक पहुंच गई है। इस आपदा के दो दिन बाद तक 282 शवों की पहचान हो चुकी है और लगभग 300 लोग अभी भी लापता हैं। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है, और स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। भूस्खलन के बाद से राहत और बचाव कार्य लगातार चल रहा है। अब तक 1500 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। करीब 8000 लोगों को विभिन्न राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। इस आपदा के कारण 150 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और अस्पतालों में भर्ती हैं। मुंडकाई […]



