कही-सुनी (03 NOV-24) : निगम-पंचायत चुनाव के बाद मंत्रिमंडल में सर्जरी संभव
रवि भोई की कलम से भाजपा के अंदरूनी हलकों में चर्चा है कि नगर-निगम और पालिकाओं के साथ पंचायत चुनाव निपटने के बाद विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल में व्यापक फेरबदल होगा। कहा जा रहा है कि कम से कम छह नए चेहरे आ सकते हैं। नए चेहरों में पुराने विधायकों की लाटरी लगने की खबर है। साय मंत्रिमंडल में अभी दो मंत्री पद खाली हैं। छह नए चेहरे लेने की स्थिति में चार की छुट्टी तय मानी जा रही है। हरियाणा का फार्मूला लागू किया गया तो यहां भी मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री बन सकते हैं। हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटें हैं , फिर भी मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री हैं। […]



