आज का राशिफल 1 नवंबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए अमावस्या तिथि का दिन
मेष राशिफल : धन का लेन देन करने से बचें मेष राशि वालों को आज परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आपको विदेश में रहने वाले किसी रिश्तेदार से कोई जानकारी मिल सकती है। अगर किसी को पैसा उधार देने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल ना दें क्योंकि इसके वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। नौकरी करने वालों के सुझावों का ऑफिस में स्वागत होगा और अधिकारी भी आपका सहयोग करेंगे। अगर आपका कोई सरकारी काम रुका हुआ है तो आज वह पूरा हो सकता है। संतान के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, लेकिन शाम तक सुधार हो जाएगा। […]



