गरियाबंद विकासखंड शिक्षा अधिकारी आर.पी. दास निलंबित

  गरियाबंद। गरियाबंद में विकासखंड शिक्षा अधिकारी के पद पर पदस्थ आर.पी. दास को निलंबित कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कलेक्टर गरियाबंद के प्रतिवेदन के अनुसार आर.पी. दास, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी गरियाबंद (मूल पद प्राचार्य) के गरिमाविहीन व्यवहार और अपने पदीय व्यवहार के अनुरूप कार्य नहीं कर पाने के कारण लगातार शिकायतों की जांच में पुष्टि होने से कार्यालय आयुक्त, रायपुर संभाग को निलंबन करने का प्रस्ताव भेजा गया था। कलेक्टर गरियाबंद के प्रतिवेदन के आधार पर आर.पी. दास, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। […]

ताइक्वांडो खिलाड़ी का सिर तलवार से काटा, बेटे का सिर सीने से लगाकर रोती रही मां

जौनपुर। यूपी के जौनपुर जिले में एक ताइक्वांडो खिलाड़ी का तलवार से सिर काटकर उसकी हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह अनुराग यादव घर के बाहर ब्रश कर रहा था, तभी अचनाक से पड़ोसी तलवार लेकर आया और हमला करने लगा। तलवार के एक वार से सिर धड़ से अलग कर दिया। बेटे की चीख सुनकर मां दौड़ती हुई बाहर आई तो बेटे का सिर कटा धड़ देखकर बेहोश हो गई। कुछ पल बाद होश आया तो बेटे का सिर सीने से लगाकर रोती रही। बता दें कि यह घटना जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर कबीरूद्दीनपुर गांव की है। ताइक्वांडो खिलाड़ी की हत्या […]

CM योगी ने दीपोत्सव का किया शुभारंभ, राम मंदिर के जलाए दीप…28 लाख दीपों से सजा सरयू घाट

अयोध्या। अयोध्या में सीएम योगी ने दीप जलाकर भव्य दीपोत्सव समारोह का शुभारंभ कर दिया है। अयोध्या में सरयू नदी के किनारे भव्य दीपोत्सव समारोह देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। अयोध्या में आज दीपोत्सव के दौरान सरयू नदी के किनारे घाटों को रोशन करने के लिए 25 लाख दीये जलाए जा रहे हैं। अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर उत्तर प्रदेश के मंत्री स्वतंत्र देव ने कहा कि पीएम मोदी और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 500 सालों बाद भगवान राम अपने जन्मस्थान पर बैठे हैं। प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार दीपोत्सव मनाया जा रहा है। बड़े पैमाने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया […]

राज्योत्सव एवं राज्य अलंकरण समारोह 4 से 6 नवंबर तक,रायपुर से राज्योत्सव मेला ग्राउण्ड तक चलेंगी बीआरटीएस बसें

रायपुर। नवा रायपुर अटल नगर के राज्योत्सव मेला ग्राउण्ड में 04 से 06 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्योत्सव एवं राज्य अलंकरण समारोह 2024 मंे रायपुर से राज्योत्सव स्थल तक आने वाले यात्रियों के आवागमन की सुविधा के लिए BRTS बसों की सुविधा प्रदान की गयी है। इसके अंतर्गत रायपुर-नवा रायपुर के मध्य संचालित की जाने वाली BRTS बसों को स्पेशल ड्यूटी अंतर्गत रायपुर रेलवे स्टेशन-डीकेएस भवन-तेलीबांधा-सीबीडी होते हुए राज्योत्सव मेला ग्राउण्ड जाने और वापसी में राज्योत्सव मेला ग्राउण्ड से सीबीडी- तेलीबांधा-डीकेएस भवन-रेलवे स्टेशन के लिये बीआरटीएस बसों का संचालन किया जायेगा। यह बसें रायपुर से प्रातः 11.00 बजे से रात्रि के 9.00 बजे तक प्रत्येक आधे घण्टे के अंतराल […]

रायपुर दक्षिण उपचुनाव : 13 से 20 नवम्बर तक एग्जिट पोल के आयोजन और प्रसारण पर रहेगा प्रतिबंध

० भारत निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग ने आगामी 13 नवम्बर से 20 नवम्बर तक किसी भी तरह के एग्जिट पोल के आयोजन तथा प्रसारण को प्रतिबंधित किया है। आयोग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के प्रावधानों के तहत इस अवधि के दौरान किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल के आयोजन तथा प्रसारण को प्रतिबंधित किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना में उल्लेखित है कि झारखंड और महाराष्ट्र की विधानसभाओं के आम निर्वाचन तथा 48 विधानसभाओं और दो संसदीय क्षेत्रों में उप-निर्वाचन के दृष्टिगत 13 नवम्बर 2024 को प्रातः सात बजे से 20 नवम्बर 2024 […]

राज्य स्थापना दिवस के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी : मुख्यमंत्री रायपुर में और डिप्टी सीएम बिलासपुर में होंगे मुख्य अतिथि

रायपुर।राज्य स्थापना दिवस, 2024 के अवसर पर 5 नवम्बर को जिला मुख्यालयों में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले में मुख्य अतिथिगण शामिल होंगे। इस क्रम में रायपुर जिले में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उपस्थित रहेंगे। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, बिलासपुर में उप मुख्यमंत्री अरूण साव, बस्तर में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, राजनांदगांव से विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सरगुजा में मंत्री रामविचार नेताम, महासमुंद में मंत्री दयालदास बघेल, दुर्ग में मंत्री केदार कश्यप, कोरबा में मंत्री लखन लाल देवांगन, बलौदाबाजार-भाटापारा में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक […]

पटाखों से झुलसे लोगों के लिए नि:शुल्क नेत्र शिविर का 34वॉ वर्ष/67 वा शिविर 

० पटाखों को सावधानी से चलावें – डॉ. दिनेश मिश्र ० लापरवाही से अंधत्व का खतरा रायपुर। नगर के वरिष्ठ नेत्र एवं कॉन्टेक्ट लेंस विशेषज्ञ डॉ. दिनेश मिश्र द्वारा इस वर्ष भी दीवाली में पटाखों  से आंखों में लगी चोटों के नि:शुल्क परीक्षण एवं उपचार के लिए दो दिवसीय नि:शुल्क नेत्र शिविर लगाया जा रहा है। यह शिविर डॉ. दिनेश मिश्र के फूल चौक स्थित रायपुर नेत्र चिकित्सालय में 31  अक्टूबर से  1नवंबर की रात्रि तक संचालित होगा। दीपावली में चिकित्सकों की अनुपलब्धता व मरीजों को होने वाली कठिनाईयों को देखते हुए यह 67वा शिविर लगातार 34 वें वर्ष आयोजित किया जा रहा है। पटाखों से होने वाली दुर्घटनाओं को […]

Maharashtra: सलमान खान को फिर मिली धमकी, दो करोड़ रुपये की भी की गई मांग, मुंबई पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को फिर एक बार जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार धमकी देने वाले ने उनसे दो करोड़ रुपये की भी मांग की है। मुंबई पुलिस ने बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस को मंगलवार को एक संदेश मिला, जिसमे कहा गया कि अगर अभिनेता ने दो करोड़ रुपये नहीं दिए तो उसे जान से मार दिया जाएगा। पुलिस ने तुरंत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। इससे पहले भी मिल चुकी है जान से मारने की धमकी इससे पहले भी मुंबई पुलिस की व्हाट्सएप हेल्पलाइन डेस्क […]

Mumbai: यात्रियों के लिए अब ट्रेन में सामान ले जाने की सीमा! रेलवे का नया आदेश, जानें क्या बताई वजह

मुंबई। महाराष्ट्र के बांद्रा टर्मिनस पर बीते दिनों हुई भगदड़ के कुछ दिनों बाद पश्चिमी रेलवे ने एक नया आदेश जारी किया है। उसका कहना है कि अगर यात्रियों का सामान उनकी संबंधित यात्रा श्रेणी के लिए स्वीकार्य व तय सीमा से अधिक होगा तो उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। रेलवे ने लोगों से स्टेशनों पर अधिक भीड़ न लगाने का भी आग्रह किया है।   यह हैं नए दिशा-निर्देश पश्चिम रेलवे ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में कहा, ‘रेलवे अपने प्रत्येक यात्री को अपनी यात्रा के दौरान एक निश्चित मात्रा में ही बिना किसी शुल्क के सामान ले जाने की अनुमति देता है, लेकिन स्कूटर और साइकिल जैसी वस्तुओं […]

MP के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 7 हाथी मृत पाए गए, 3 की हालत खराब… जांच में जुटी वन विभाग की टीम

बांधवगढ़। मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाल ही में सात हाथियों की मौत हो गई है। इसके अलावा, तीन अन्य हाथियों का इलाज चल रहा है। वन्यजीव अधिकारियों के अनुसार, इन हाथियों की मौत के कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है। मृत हाथियों का पोस्टमार्टम जबलपुर के स्कूल ऑफ वाइल्डलाइफ फोरेंसिक एंड हेल्थ में किया जा रहा है, जहां राज्य के पेंच और कान्हा जंगलों के पशु चिकित्सक भी मदद कर रहे हैं। झुंड के 11वें और 12वें हाथियों का स्वास्थ्य इस समय सामान्य है। जांच के लिए समिति गठित की दिल्ली स्थित वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो ने इन मौतों की जांच के लिए एक […]