Kharmas 2024: 16 दिसंबर से नहीं होंगे कोई शुभ कार्य, शुरू होगा खरमास, जानें कब होगा समाप्त
सनातन धर्म में खरमास का बहुत ही महत्व दिया गया है. खरमास शुरू होते ही हर तरह के मांगलिक व शुभ कार्य बंद हो जाते हैं और खरमास समाप्त होने के बाद ही मांगलिक कार्य की शुरुआत होती है. ऐसे में अगले एक महीने मांगलिक व शुभ कार्य नहीं होंगे. सबसे पहले खरमास क्या और क्यों होता है? हिंदू धर्म शास्त्र के मुताबिक खरमास का प्रारंभ तब होता है जब सूर्य धनु राशि और मीन राशि में प्रवेश करते हैं तब खरमास लगता है. हालांकि, उन्होंने कहा कि अभी वर्तमान में 16 दिसंबर 2024 को सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेगा और इस राशि पर अगले एक महीने सूर्य […]



