आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में घोड़े पर सवार होकर आएंगी मां, जानें माता रानी की सवारी का संकेत
हर साल आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से गुप्त नवरात्रि की शुरुआत होती है। नवरात्रि का त्योहार साल में चार बार मनाया जाता है। इनमें से 2 प्रत्यक्ष नवरात्रि और 2 गुप्त नवरात्रि होती हैं। इस बार आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 6 जुलाई से होने जा रही है और इसका समापन 15 जुलाई 2024 को होगा। गुप्त नवरात्रि तंत्र साधना वालों के लिए खास मानी जाती है। इस बार गुप्त नवरात्रि 9 दिन की बजाय 10 दिन की होगी। नवरात्रि के दौरान माता रानी की पूरे विधि-विधान से पूजा करने पर जीवन में आने वाली हर परेशानी से छुटकारा मिलता है। मान्यता है माता रानी अपने […]



