Syria Civil War : सीरिया से निकाले गए 75 भारतीय, लेबनान के रास्ते लौटेंगे अपने वतन
इंटरनेशनल न्यूज़। सीरिया में हालात बेहद खराब हो गए हैं, और राष्ट्रपति बशर अल असद को देश छोड़ना पड़ा है। विद्रोही बलों द्वारा असद सरकार को हटाए जाने के बाद स्थिति लगातार बिगड़ रही है। इस संकट के बीच भारत ने अपनी नागरिकों की सुरक्षित वापसी शुरू कर दी है, और 75 भारतीय नागरिकों को सीरिया से बाहर निकाला गया है। लेबनान होते हुए भारत वापस लौटेंगे विदेश मंत्रालय के मुताबिक, सीरिया में हालात बिगड़ने के दो दिन बाद, भारत ने इन 75 नागरिकों को वहां से निकाला। ये सभी लोग लेबनान होते हुए भारत वापस लौटेंगे। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार रात एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया […]



