बीजापुर : नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में निर्दोष ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत

बीजापुर। बीजापुर में नक्सलियों की कायराना करतूत फिर से देखने को मिली। नक्सलियों ने धारदार हथियार से निर्दोष ग्रामीण की हत्या कर दी. इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. यह घटना थाना बासागुड़ा क्षेत्र के ग्राम पुतकेल की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.   नक्सलियों ने पुतकेल निवासी दिनेश पुजारी पिता मुतैया उम्र 35 वर्ष को रात में मौत के घाट उतारा है. घटना स्थल पर माओवादियों के पामेड़ एरिया कमेटी द्वारा जारी पर्चा मिला है, जिसमें मृत ग्रामीण पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुए हत्या करना बताया गया है. बासागुड़ा पुलिस मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई कर रही.

मैं कोई साध्वी नहीं, आप भी पैसे कमाएं…सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग का जया किशोरी ने दिया करारा जवाब

दिल्ली। जानी-मानी कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी ने बैग को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आप कोई चीज ब्रांड देखकर नहीं खरीदते। जो आपको पसंद आता है, आप उसे खरीद लेते हैं। मैं भी आप लोगों के जैसी ही हूं, लेकिन मेरी लाइफ के कुछ नियम हैं। जिसमें से एक ये है कि मैं कभी लेदर इस्तेमाल नहीं करती। मैंने कभी इसका इस्तेमाल नहीं किया। जया किशोरी ने समाचार एजेंसी से कहा, “वह बैग कस्टमाइज्ड बैग है और उसमें कहीं भी लेदर नहीं है। कस्टमाइज्ड का मतलब होता है कि आप इसे अपनी मर्जी से बनवा सकते हैं। इसलिए इस […]

धनतेरस: सोने की बढ़ी हुई कीमतों का खरीदारी पर नहीं दिखा असर, खुदरा बाजारों में 60,000 करोड़ का कारोबार

बिजनेस न्यूज़। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के मुताबिक, धनतेरस पर दो दिन में देशभर के खुदरा बाजारों में करीब 60,000 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। यह पिछले साल धनतरेस पर हुई 50,000 करोड़ की खरीद-बिक्री से 20 फीसदी अधिक है। कुल बिक्री में अकेले दिल्ली की हिस्सेदारी 12-13 फीसदी रही। कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने बताया, बेहतर मानसून और फसलों की अच्छी बुवाई के कारण ग्रामीण इलाकों में भी अच्छा माहौल रहा। कुल 60,000 करोड़ की खुदरा बिक्री में सोने-चांदी की हिस्सेदारी करीब 22,500 करोड़ रुपये रही। खुदरा बाजारों में करीब 25 टन सोना बिका। वाहनों की बिक्री भी बीते धनतेरस के 5,000 करोड़ से बढ़कर 7,000-8,000 करोड़ रुपये पहुंच […]

आज का राशिफल 30 अक्टूबर : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए याम चतुर्दशी,छोटी दिवाली का दिन

​मेष राशि वालों को टीम वर्क से फायदा आज छोटी दिवाली का दिन मेष राशि के जातकों के लिए उत्साहवर्धक रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में आज सहकर्मियों और मित्रों के साथ आनंददायक समय बिताएंगे और आपको आपको आज सहकर्मियों से पूरा सहयोग भी मिलेगा। आज आप टीम वर्क से किए गए कार्यों में ही सफलता प्राप्त कर सकेंगे। आज शाम के समय आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं। यदि लंबे समय से आपका कोई संपत्ति संबंधी विवाद चल रहा था तो वह आज समाप्त हो जाएगा। परिवार में आज खुशी का माहौल रहेगा। किसी संबंधी की ओर से अच्छी खबर मिलेगी। आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। […]

Naraka Chaturdashi 2024: छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी पर क्यों होती है यमराज की पूजा, शुभ मुहूर्त में शाम को ऐसे जलाएं यम का दीया

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन को नरक चतुर्दशी या छोटी दीपवली का पर्व मनाया जाता है। छोटी दिवाली का बहुत महत्व है क्योंकि दिवाली से एक दिन पहले पड़ने वाले इस पर्व को नरक चतुर्दशी और रुप चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है। छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी पर यमराज की पूजा करने का विधान है। साथ ही यम का दीया भी जलाया जाता है। आइए, जानते हैं इसका महत्व। छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी की शाम क्यों जलाते हैं यम दीया नरक चतुर्दशी यानी छोटी दिवाली पर यम देवता के लिए दीपक जलाने से अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता। ऐसा करने […]

राम आएंगे : आज जगमग हो उठेगी अयोध्या… योगी करेंगे राजतिलक, दीपोत्सव में राम की पैड़ी पर जलेंगे 25 लाख दीये

अयोध्या। अवधपुरी रघुनंदन आये, घर घर नारी मंगल गाये…अवधपुरी प्रभु आवत जानी, भई सकल सोभा के खानि… रामचरित मानस में वर्णित ये पंक्तियां अयोध्या में साकार रूप लेती दिख रही हैं। लंका विजय के बाद प्रभु राम के मां सीता व लक्ष्मण के साथ अयोध्या आगमन की सूचना से अयोध्या चमक रही है। राम के स्वागत में रामनगरी का भव्य श्रृंगार किया गया है। बुधवार को रामकथा पार्क में राम का राज्याभिषेक होगा और सीएम याेगी राजतिलक करेंगे। इस खुशी में राम की पैड़ी पर 25 लाख दीप जलेंगे। हेलीकॉप्टर से बुधवार को प्रभु राम, मां सीता और अनुज लक्ष्मण के स्वरूप पवित्र सरयू के तट पर आएंगे। गुरु वशिष्ठ […]

आज का पंचांग 30 अक्टूबर : आज नरक चतुर्दशी (छोटी दिवाली), जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

राष्ट्रीय मिति कार्तिक 08, शक संवत 1946, कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी, बुधवार, विक्रम संवत 2081। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 14, रबि-उल्सानी-26, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 30 अक्टूबर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। त्रयोदशी तिथि अपराह्न 01 बजकर 16 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ। हस्त नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 44 मिनट तक उपरांत चित्रा नक्षत्र का आरंभ। वैधृति योग प्रातः 08 बजकर 51 मिनट तक उपरांत विष्कुंभ योग का आरंभ। वणिज करण अपराह्न 01 बजकर 16 मिनट तक उपरांत शकुनि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत […]

मुख्यमंत्री ने राष्ट्र की एकता, अखंडता के लिए राजधानी वासियों के साथ लगाई एकता दौड़

० कहा : सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है रन फॉर यूनिटी ० मुख्यमंत्री ने एकता दौड़ को दिखाई हरी झंडी ० राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित रन फॉर यूनिटी में शामिल हुए मुख्यमंत्री रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब में राजधानी वासियों के साथ राष्ट्र की एकता, अखंडता के लिए दौड़ लगाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित रन फॉर यूनिटी हम सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान एकता दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट […]

मुख्यमंत्री ने भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए माँगा आरोग्य का वरदान

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के निरोगी एवं सुखमय जीवन की कामना की । उन्होंने प्रदेशवासियों को धनतेरस पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी । इस मौके पर श्री साय ने कहा कि समृद्धि व ऐश्वर्य के लिए धन के देवता कुबेर और आरोग्य के लिए भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व सभी के लिए सुख-समृद्धि लेकर आए और भगवान धन्वंतरि सभी को आरोग्य प्रदान करें।  

Bomb Threat : दिवाली से पहले राम मंदिर समेत इन धार्मिक स्थलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली। दिवाली के नजदीक आते ही आतंकियों द्वारा हमलों की धमकियों ने देशभर की सुरक्षा एजेंसियों को सचेत कर दिया है। खासकर अयोध्या का राम मंदिर, उज्जैन का महाकाल मंदिर, और तिरुपति का इस्कॉन मंदिर आतंकियों के निशाने पर हैं। पुलिस को ईमेल और चिट्ठियों के माध्यम से इन मंदिरों पर हमले की चेतावनी मिली है, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियाँ अयोध्या में दो दिन बाद दीपोत्सव मनाया जाएगा, जहां भगवान रामलला पहली बार अपने घर पर दिवाली मनाएंगे। लाखों भक्त इस मौके का हिस्सा बनने के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। इस आयोजन के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गई […]